जयपुरवासियों के लिए खुशखबरी ! तालकटोरा में फिर शुरू होगी बोटिंग,डबल डेकर मिनी क्रूज चलाने की तैयारी

<p><em>जयपुर के परकोटा स्थित तालकोटरा झील &nbsp;में एक फिर पयर्टकों के लिए बोटिंग शुरू करवाई जाएगी। इस बार सिंगल पेडल और मोटर बोट के अलावा मिनी क्रूज (डबल डेकर) भी चलाने पर विचार किया जा रहा है। गोवा व अन्य टूरिस्ट पैलेस में इन डबल डेकर में &nbsp;क्रूज में छत पर म्यूजिक पार्टी का आयोजन होता है और टूरिस्ट को लंच, डिनर या ब्रेक फास्ट दिया जाता है। इसके लिए अब जयपुर स्मार्ट सिटी की ओर से टैंडर जारी किए गए।&nbsp; संभावना है कि मानसून के बाद ये टूरिज्म एक्टिविटी शुरू कर दी जाएगी। स्मार्ट सिटी की ओर से जारी टैंडर में प्राइवेट ऑपरेटर से प्रस्ताव मांगे है। टेंडर में कंपनियों के आने बाद &nbsp;शेड्यूल और अन्य चीजे फाइनल की जाएगी।&nbsp;</em></p>

जयपुरवासियों के लिए खुशखबरी ! तालकटोरा में फिर शुरू होगी बोटिंग,डबल डेकर मिनी क्रूज चलाने की तैयारी
01-07-2023 - 11:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

वॉलसिटी एरिया में साइकिल चलाने पर फोकस

स्मार्ट सिटी की तरफ से जयपुर शहर के परकोटा एरिया में घूमने आने वाले ट्यूरिस्ट साइकिल पर चारदीवारी घूम सके, इसके लिए 50 साइकिल स्टैण्ड भी बन सकता  है। इन स्टैंड पर साधारण साइकिल के अलावा गियर बाली साइकिल टूरिस्ट को मुहैय्या करवाई जाएगी। इन के अलावा जो भी पुराने साइकिल स्टैंड है उन्हें भी ठीक करके शुरू करवाया जाएगा।

पहले पैडल और मोटर बोट के जरिए होती थी बोटिंग

साल 2015 में वसुंधरा राजे की  सरकार के समय तालकटोरा में नगर निगम जयपुर ने बोटिंग शुरू करवाई थी। तब टूरिस्ट को पैडल और मोटर बोट के जरिए तालकटोरा में घुमाया जाता था, लेकिन बाद में ये बंद कर दी। पानी कम होने और गंदगी ज्यादा होने के कारण प्रशासन ने इस टूरिज्म एक्टिविटी को बंद करवा दिया था।

डबल डेकर और सिंगल बोटिंग के लिए अलग-अलग रेट

प्रस्ताव  की शर्तो में कंपनी से दो तरह की बोटिंग करवाने के प्रस्ताव मांगे है। इसमें एक डबल डेकर बोटिंग है, जिसमें छोटा क्रूज जैसी बोट होगी। इसमें म्यूजिक पार्टी के आयोजन के साथ पर्यटकों को  ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर भी दिया जायेगा । इसके लिए इंडियन टूरिस्ट के लिए 250 रुपए से लेकर 800 रुपए तक चार्ज किया जायेगा , जबकि विदेशी टूरिस्ट के लिए 500 से लेकर 1600 रुपए तक चार्ज किया जायेगा ।

टेण्डर को शतों में कंपनी से दो तरह की बोटिंग करवाने के प्रस्ताव मांगे है। इसमें एक डबल डेकर बोटिंग है, जिसमें छोटा क्रूज जैसी बोट होगी। इसमें म्यूजिक पार्टी के आयोजन के साथ  पर्यटकों को ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर भी दिया जाए। इसके लिए इंडियन टूरिस्ट के लिए 250 रुपए से लेकर 800 रुपए तक चार्ज किया जायेगा  जबकि विदेशी टूरिस्ट के लिए 500 से लेकर 1600 रुपए तक चार्ज किया जायेगा ।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।