Russia News : पुतिन के करीबियों को कौन लगा रहा ठिकाने, रूसी ऑयल किंग की अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत

<p><strong>Russia News :&nbsp;</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Russia News : पुतिन के करीबियों को कौन लगा रहा ठिकाने, रूसी ऑयल किंग की अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत
02-09-2022 - 05:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूस की लुकोइल तेल कंपनी के चेयरमैन रवील मगनोव की मॉस्को में एक अस्पताल की खिडक़ी से गिरने से मौत हो गई है। कंपनी ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की लेकिन केवल इतना कहा कि 67 वर्षीय मगनोव का गंभीर बीमारी के बाद निधन हो गया था। रूसी मीडिया ने कहा कि उनका मॉस्को के सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल में इलाज चल रहा था और उनकी मौत हो गई।
रवील मगनोव को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का काफी खास माना जाता था। उनकी मौत ने पुतिन के करीबियों में दहशत फैला दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबियों की शामत आई हुई है। पहले तो अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने पुतिन के करीबियों की संपत्तियां जब्त की और बाद में उन पर प्रतिबंध लगा दिया। अब रूस में पुतिन के करीबियों के अलग-अलग दुर्घटनाओं में मरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत के पीछे खुफिया एजेंसियां हैं।
आत्महत्या मान रही रूसी पुलिस
तास समाचार एजेंसी ने बताया कि रवील मगनोव ने खुद ही अपनी जान ले ली थी। रूसी जांच अधिकारी प्रथम दृष्टया इस घटना को आत्महत्या मान रहे हैं। लेकिन, हाल के समय में व्लादिमीर पुतिन के करीबियों की एक के बाद मौत ने रूस की चिंता को बढ़ा दिया है।
कई करीबियों की हो चुकी है मौत
इसी साल अप्रेल में रूसी गैस इंडस्ट्री नोवाटेक के पूर्व डिप्टी चेयरमैन सर्गेई प्रोटोसेन्या का शव एक स्पेनिश विला में उनकी पत्नी और बेटी के साथ मिला था। रूसी प्राइवेट बैंकिंग कंपनी गज़प्रॉमबैंक के एक पूर्व वाइस प्रेसिडेंट व्लादिस्लाव अवायव का शव भी अप्रेल में मॉस्को के उनके फ्लैट में मिला था। मई में रूसी पेट्रोलियम बिजनेस कंपनी लुकोइल के अरबपति मालिक अलेक्जेंडर सुब्बोटिन की मौत हो गई थी।
पुतिन के ब्रेन एलेक्जेंडर डुगिन पर भी हुआ था हमला
अगस्त में व्लादिमिर पुतिन का ब्रेन कहे जाने वाले राजनीतिक विश्लेषक अलेक्जेंडर डुगिन को भी निशाना बनाकर एक हमला किया गया था। इस हमले में डुगिन की जगह उनकी बेटी की मौत हो गई थी।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।