जानें कौन हैं यूएन में पाकिस्तान को आईना दिखाने वाली युवा आईएफएस पेटल गहलोत
<p><em><strong>पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री ने भारत पर आरोप लगाए और कश्मीर का राग अलापा तो भारत ने एक युवा राजनयिक को उन्हें जवाब देने की जिम्मेदारी दी। जानिए कौन हैं वह युवा राजनयिक पेटल गहलोत।</strong></em></p>
पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए किया। पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवर हक काकर ने कश्मीर का मुद्दा उठाया और मानवाधिकारों के उल्लंघन की बात कही। हालांकि, भारत पर आरोप लगाते हुए वह भूल गए कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर कितने और कैसे-कैसे हमले किए जाते हैं। लेकिन भारत की एक युवा राजनयिक पेटल गहलोत ने उन्हें एक-एक बात याद दिलाई। उन्होंने चुन-चुनकर पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री की बातों का जवाब दिया और यूएनजीए के मंच पर पाकिस्तान की आतंक और आतंकवादी प्रेमी छवि खोलकर रख दी। आखिर कौन हैं यह युवा डिप्लोमेट, जिन्होंने पाकिस्तान को इस तरह से आईना दिखाया?
पढ़ाई कहां से की
युवा राजनयिक पेटल गहलोत मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने यहां से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद वह दिल्ली आ गईं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ही एमए की डिग्री ली।
राजनयिक के तौर पर सफर
पेटल गहलोत ने साल 2015 में आईएफएस यानी इंडियन फॉरेन सर्विस ज्वाइन की। फिलहाल वह न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन की फस्र्ट सेक्रेटरी हैं। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन, पेरिस और सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय मिशन/काउंस्लेट में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर काम किया है।
यह भी टेलेंट है पेटल गहलोत का
पेटल गहलोत बहुत ही अच्छा गिटार बजाती हैं। उनके इस स्किल की वजह से उन्हों गिटार डिप्लोमेट भी कहा जाता है। उनका एक गिटार परफॉर्मेंस और इटली का फोक सॉन्ग ‘बेला चाओ’ ट्विटर पर बहुत वायरल हुआ था। आप भी उनकी इस परफॉर्मेंस का लुत्फ लें।
<
>Bella Ciao (Cover)
First cover after my return to #India. Dad accompanying me as I sing this iconic Italian song, made even more popular by the Spanish Netflix series #MoneyHeist pic.twitter.com/XXS3HIzJma— Petal Gahlot (@petal_gahlot) June 15, 2020
What's Your Reaction?