Fifa World Cup 2022 : खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना की सनसनीखेज हार, सऊदी अरब ने 2-1 से दी पटखनी
<p><em><strong>Fifa World Cup 2022 में मंगलवार, 22 नवंबर को ऐतिहासिक उलटफेर हुआ। वर्ष 2019 से अपराजित रही Lionel Messi जैसे स्टार से सुसज्जित Argentina की टीम को अपने पहले ही मैच में Saudi Arab के हाथों हार झेलनी पड़ी। Argentina की टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जाता रहा है।</strong></em></p>
Argentina की टीम पिछले 36 मैचों से लगातार अपराजित थी, उसे अपने से 48 रैंक नीचे की टीम Saudi Arab ने आज 2-1 से पटखनी दे दी। Argentina टीम ने हालांकि आखिरी मिनट तक भरपूर कोशिशें की लेकिन वह स्कोर बराबर नहीं कर पाई। Argentina के लिए एकमात्र गोल Lionel Messi ने पेनल्टी किक से किया था।
ऑफसाइड की परेशानी
पांचवें विश्वकप में खेलने का रिकॉर्ड बनाने स्टार फुटबॉलर Lionel Messi के पेनल्टी शूट पर किये गये गोल के बाद Argentina के लिए दूसरा गोल करने में लोटारो मार्टिनेज सफल जरूर हुए थे। लेकिन, यह गोल रेफरी ने रद्द कर दिया। वीएआर चेक में इसे ऑफसाइड बताया गया। इससे पहले मैसी का भी एक गोल ऑफसाइड हो गया था। उल्लेखनीय है कि आज के मैच में मैसी ने 10वें मिनट में पेनल्टी से गोल कर Argentina को बढ़त दिलाई। Messi का यह विश्व कप इतिहास में यह सातवां गोल रहा। इस तरह वे Argentina के लिए चार अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने 2006, 2014, 2018 और 2022 में गोल किया।
पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद सऊदी अरब ने दूसरे हाफ के शुरुआत में लगातार Argentina के गोल पोस्ट धावे बोले और आखिर 48वें मिनट में वह कामयाब हो गया। स्ट्राइकल अल बुरेकन के शानदार पास पर सालेह अलशेहरी ने गोल दागा। और इस गोल के कुछ मिनटों के बाद ही यानी मैच के 53वें मिनट में सलेम अलडसारी ने हैरतंगेज गोल दाग दिया। दुनिया की तीसरी रैंकिंग वाली टीम Argentina को 2-1 से हराने वाली 51वीं रैकिंग वाली टीम सऊदी अरब ने साबित कर दिया कि एशियाई क्वालीफाइंग से विश्वकप में जगह बनाना, कोई तुक्का नहीं थी। विश्वकप में पांच बार जगह बनाने के बावजूद सऊदी अरब सिर्फ एक बार ही अंतिम 16 टीमों की सूची में पहुंच सका है।
What's Your Reaction?