कौन था वो 17 साल का लड़का? जिसकी हत्या के बाद सुलग उठा फ्रांस

<p><em><strong>नाहेल टेकअवे डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करता था। पिछले तीन वर्षों से, वह पाइरेट्स ऑफ नैनटेरे रग्बी क्लब का सक्रिय सदस्य भी था। नाहेल अपनी मां का इकलौता बच्चा था। नाहेल की मां ने बताया कि अधिकारी ने एक अरब चेहरा देखा, एक छोटा बच्चा और उसकी जान ले ली।</strong></em></p>

कौन था वो 17 साल का लड़का? जिसकी हत्या के बाद सुलग उठा फ्रांस
02-07-2023 - 08:27 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

फ्रांस में नाहेल नाम के एक किशोर की हत्या के बाद से दंगे और विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की गोलीबारी में 17 वर्षीय एक किशोर की मौत के बाद से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी हैं और इसमें शामिल 1,311 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नाहेल टेकअवे डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करता था। पिछले तीन वर्षों से, वह पाइरेट्स ऑफ नैनटेरे रग्बी क्लब का सक्रिय सदस्य भी था। नाहेल अपनी मां का इकलौता बच्चा था। नाहेल की मां ने बताया कि अधिकारी ने एक अरब चेहरा देखा, एक छोटा बच्चा और उसकी जान ले ली।
45,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती 
सरकार ने हिंसा रोकने के लिए देश भर में 45,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। रातभर युवा प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत हुई। विभिन्न जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने करीब 2,500 दुकानों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। मंगलवार को यातायात जांच के दौरान 17 वर्षीय नाहेल की हत्या की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है और लोग काफी आक्रोशित हैं। 
वीडियो वायरल होने के बाद दंगा
पुलिस के साथ नाहेल की मुठभेड़ के वीडियो के सामने आने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों के वीडियो भी सामने आए जिसमें घटनाक्राम को साफ तौर पर देखा गया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन बढ़ गया। हालांकि, नाहेल पर गोली चलाने वाले अधिकारी के खिलाफ जांच करने की बात भी कही गई है लेकिन लोगों में उस अधिकारी के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
पुलिस को लगा वो किसी को कुचल देगा
इधर, आरोपी अधिकारी का दावा है कि उसने इस डर से गोली चलाई कि लड़का किसी को कार से कुचल देगा। वहीं, नाहेल की मां का कहना है कि उसे इसलिए मारा गया क्योंकि उसका चेहरा अरब के लोगों से मिलता था। किशोर के परिवार ने उसका उपनाम जारी नहीं किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।