कौन लेगा राजू ठेहट की जगह...? 30 साल का शूटर है राजस्थान का नया डॉन बनने की फिराक में..!
<p><em><strong>इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल राजस्थान पुलिस ने अपनी जांच सामने नहीं रखी है। उनका कहना है कि फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।</strong></em></p>
राजस्थान में सबसे बड़े गैंगस्टर माने जाने वाले राजू ठेहट की हत्या के बाद अब अपराध की दुनिया पर राज करने वाले डाॅन की कुर्सी खाली हो गई है। इस कुर्सी पर बैठने के लिए राजस्थान के बीकानेर में रहने वाले एक शूटर को अगला गैंगस्टर माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसके कहने पर ही राजू ठेहट की हत्या की गई है। हांलाकि अभी तक पुलिस आरोपियों से कुछ भी उगलवा नहीं सकी है।
कौन है जिसके इशारे पर हुई हत्या...
दरअसल ये शूटर बीकानेर का रहने वाला रोहित गोदारा है, जिसने खुद को राजस्थान का डॉन बनाने की तैयारी कर ली है। रोहित गोदारा पंजाब के सबसे बडे गैंगस्टर लॉरेंस का शूटर है। लॉरेंस के कहने पर ही रोहित ने राजस्थान और पंजाब में कई बड़े अपराध किए हैं और वह फिलहाल फरार है। रोहित राजस्थान का रहने वाला है और राजस्थान में अब अपराध के एक युग का अंत हो चुका है इसलिए वह राजस्थान में अपना कब्जा जमाने की तैयारी कर रहा है।
सबसे पहले ली हत्या की जिम्मेदारी
राजू ठेहट की हत्या के बाद उसने ही सबसे पहले सोशल मीडिया पर जानकारी डाली थी और राजू की हत्या की जिम्मेदारी खुद से लेना बताया था। उसने जयपुर में एक कारोबारी से करीब 17 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहलीे पवन नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बाद विदेश भाग चुका है। फिर भी राजस्थान में उसके गुर्गे बड़ी संख्या में हैं। इन्ही गुर्गों मंे से कुछ ने राजू ठेहट की हत्या की है। इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल राजस्थान पुलिस ने अपनी जांच सामने नहीं रखी है। उनका कहना है कि फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
राजू को लगी 25 से ज्यादा गोलियां
गैंगस्टर राजू ठेहट के शरीर से पच्चीस से ज्यादा गोलियां निकाली गई हैं। इन्हें निकालने में करीब छह घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। छह से सात घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और सोमवार शाम परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया। राजू ठेहट के शव के अंतिम संस्कार होने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
राजू के हत्यारे सेमी आइसीयू में शिफ्ट
ठेहट हत्याकांड के आरोपी जतिन वर्मा और सतीश को सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के भूतल पर बने ऑब्जर्वेशन वार्ड से रविवार देर रात को पहली मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल में दोनों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है। मरीज, उनके परिजन व अस्पताल स्टाफ को पूरी तस्दीक के बाद अस्पताल परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। जतिन को दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी जबकि सतीश को चार से पांच दिन लग सकते हैं।
What's Your Reaction?