Bageshwar Dham Case : किसका मोहरा हैं श्याम मानव..? बागेश्वर धाम, सद्गुरु जग्गी वासुदेव और पंडोखर सरकार पर आरोप लगाने वाली उनकी संस्था अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति किसके इशारे पर करती है काम..
<p><strong><em>Bageshwar Dham Case : </em></strong></p> <p><em>श्याम मानव..ये नाम तो सुना ही होगा आपने..ये अंधविश्वास के विरुद्ध भारत में अभियान चलाने का दावा करते हैं। इसी दावे को पुख्ता करते हुए उन्होंने Dhirendra Krishna Shastri उर्फ Bageshwar Dham Sarkar को भी अपना निशाना बनाया। लेकिन, अब उनके इन दावों पर ही सवाल उठने लगे हैं।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Bageshwar Dham Case :
अंधविश्वास के विरुद्ध अभियान के तहत श्याम मानव ने जिस संस्था के बैनर के तले कभी पंडोखर सरकार, सद्गुरु जग्गी वासुदेव और ताजातरीन मामले में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाये, उसका नाम है, अंधश्रृद्धा निर्मूलन समिति। सवाल यह उठ रहा है कि यह अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति क्या केवल हिंदू समाज या सनातम धर्म की आस्थाओं पर ही कुठाराघात करती है, क्या इसे भारत में अन्य समुदाय में कोई अंधविश्वास दिखाई नहीं देता..?
लोगों ने उनके यूट्यूब चैनल को खंगालना शुरू कर दिया। उन लोगों के अनुसार उनके अभियान के कंटेंट में सिर्फ हिंदू धर्म से जुड़े चेहरों का इस्तेमाल जाता है। श्याम मानव पर आरोप लग रहे हैं कि ईसाई और मुस्लिम धर्म के चेहरों के इस्तेमाल से वो क्यों बचते हैं? वे हिंदू संतों के दरबार में मोदी सरकार के मंत्रियों के जाने पर आपत्ति क्यों जताते हैं..? हालांकि लोगों का आरोप तो यह भी है कि श्याम मानव कांग्रेस के हिंदू विरोध का ही चेहरा हैं और इसीलिए वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल भी हुए। लेकिन, न्यूज ठिकाना इस आरोप की कोई पुष्टि नहीं करता, अलबत्ता मुस्लिम, ईसाई और अन्य धर्मों की आस्थाओं पर आघात करने से बचने के आरोप में दम होने को सही जरूर मानता है।
ध्यान दिला दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आरोपों का प्रतिवाद करते हुए कहा था कि धर्मांतरण में लगी ईसाई मिशनरियों के इशारे पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। सवाल ये है कि क्या श्याम मानव की संस्था अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति क्या वाकई ऐसा कर रही है, ऐसा नहीं है तो श्याम मानव के निशाने पर हिंदू या सनातननियों की आस्था ही क्यों है? ईसाई और मुस्लिम आस्था के मुद्दे पर उनकी जुबान क्यों बंद रही है? श्याम मानव के यूट्यूब चैनल के थंबनेल तो उन पर लग रहे आरोपों को सही ही साबित करते दिखते हैं।
एक बात और..आयुर्वेदिक विधि से उपचार के बारे में बताने वाले राजीव दीक्षित का नाम तो आज भी सुनने में आ ही जाता है। नवंबर 2010 में दिवंगत हुए राजीव दीक्षित के कई ऑडियो और वीडियो आज भी बहुत ही लोकप्रिय हैं। इन दिनों उनका एक ऑडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस अधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक नरेंद्र दाभोलकर से हुई बातचीत का ब्यौरा दिया है। ऑडियो में बताया गया है कि वर्ष 2013 में दिवंगत हुए दाभोलकर ने दीक्षित को स्पष्ट रूप से अपनी संस्था के कार्य दायरे के बारे में बताया था। दीक्षित ने ऑडियो में बताया कि दाभोलकर ने ईसाई अंधश्रद्धा और मुस्लिम अंधश्रद्धा के विरुद्ध काम नहीं करने के बारे में बताया। इसके अलावा संस्था की विदेशी फंडिंग के बारे में भी विस्तार से बताया। दीक्षित ने इस ऑडियो के माघ्यम से बताया है कि क्यों अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को अवैज्ञानिक मानती है और क्यों केवल हिंदुओं के विरुद्ध ही अभियान चलाती है। यह ऑडियो हमारी इस रिपोर्ट में भी संलग्न है, आप भी सुन सकते हैं। ऑडियो सुनने के बाद आप भी तय कर कर सकते हैं कि श्याम मानव किसका चेहरा या मोहरा हैं और क्यों व किसके इशारे पर सनातन को बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं।
What's Your Reaction?