प्रसिद्ध अधिवक्ता और पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का 97 वर्ष की अवस्था में निधन

<p>देश के पूर्व कानून मंत्री और मशहूर अधिवक्ता&nbsp;शांति भूषण का आज&nbsp;मंगलवार, 31 जनवरी को 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मोरारजी देसाई की जनता पार्टी की सरकार में 1977 से 1979 तक कानून मंत्री रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली।</p>

प्रसिद्ध अधिवक्ता और पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का 97 वर्ष की अवस्था में निधन
31-01-2023 - 09:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बता दें कि शांति भूषण ने ही दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरुद्ध राज नारायण की तरफ से उनके मामले की पैरवी इलाहाबाद हाईकोर्ट में की थी। इसी मुकदमे की वजह से इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। साल 2018 में शांति भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 'मास्टर ऑफ रोस्टर' सिस्टम में बदलाव की मांग की थी। प्रसिद्ध अधिवक्ता और मशहूर एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण इन्हीं शांति भूषण के पुत्र हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।