इनका प्यार सरहदों से परे ! यूट्यूबर से सगाई करने ईरान से भारत आई फैजा

<p>ईरान की फैजा और यूपी के मुरादाबाद के दिवाकर अलग-अलग धर्म से हैं। दोनों के बीच पहले इंटरनेट मीडिया से दोस्ती हुई। फिर प्यार हो गया। फैजा पिता के साथ 20 दिन के वीजा पर भारत आई है। यहां दोनों ने सगाई कर ली है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शादी की जाएगी। फैजा और उनके पिता मसूद अयोध्या और आगरा भी जाएंगे।</p>

इनका प्यार सरहदों से परे ! यूट्यूबर से सगाई करने ईरान से भारत आई फैजा
17-03-2024 - 11:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ईरान की फैजा और यूपी के मुरादाबाद के दिवाकर अलग-अलग धर्म से हैं। दोनों के बीच पहले इंटरनेट मीडिया से दोस्ती हुई। फिर प्यार हो गया। फैजा पिता के साथ 20 दिन के वीजा पर भारत आई है। यहां दोनों ने सगाई कर ली है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शादी की जाएगी। फैजा और उनके पिता मसूद अयोध्या और आगरा भी जाएंगे। राम मंदिर और ताजमहल देखने के बाद ही वे वतन वापसी करेंगे।
फेसबुक पर हुई थी दोनों की दोस्ती
यूट्यूबर दिवाकर कुमार फेसबुक के माध्यम से फैजा के संपर्क में आए। जुलाई, 2023 में दिवाकर टूरिस्ट वीजा पर फैजा से मिलने ईरान के हमादान गए थे। युवती के पिता अखरोट की खेती करते हैं। दिवाकर और फैजा के स्वजन शादी के लिए राजी हो गए। दो दिन पहले युवती पिता के साथ मुरादाबाद आ गई। धूमधाम से शुक्रवार को दोनों की सगाई की गई।
फैजा पर धर्म की पाबंदी नहीं
दिवाकर का कहना है कि हमारी ओर से धर्म की पाबंदी नहीं है। फैजा यहां भी अपने धर्म के हिसाब से रह सकती है। ईरान की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब भारत की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद विधिवत शादी करेंगे।
यह है कानूनी प्रक्रिया
वरिष्ठ अधिवक्ता पीके गोस्वामी ने बताया कि हिंदू-मुस्लिम युवक-युवती के मामले में स्पेशल मैरिज एक्ट लागू होगा। जिलाधिकारी के यहां आवेदन करना होगा। आवेदन में बताना होगा कि वह बालिग हैं। मर्जी से शादी कर रहे हैं। इसके बाद एलआईयू जांच होगी। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी भी जांच करेगी। जांच सही पाए जाने पर सरकार से अनुमति ली जाएगी। अनुमति मिलने के बाद शादी हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।