क्यों हुईं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ट्रोलिंग का शिकार, वो भी करवाचौथ की बधाई देने पर..!
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम से शेयर की तस्वीर, जिसमें वो व्हाइट टॉप और रेड शॉर्ट स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को करवाचौथ की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "चांद की रोशनी आपकी जिंदगी को खुशियों से भर दे। करवाचौथ की अग्रिम बधाई।" अब उर्वशी के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि क्या आप भी व्रत रखेंगी..? दरअसल उर्वशी इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में हैं। इन पोस्ट्स को देख कर यूजर्स कह रहे हैं कि वो पंत के प्यार में पूरी तरह दीवानी हो चुकी हैं।
एक यूजर ने लिखा,"आप भी करवाचौथ व्रत रखोगी।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ऋषभ पंत के लिए है शायद।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ओहो करवाचौथ, अब तो रहा नहीं जा रहा है। ये सब छोड़ो ये बताओ, शायरी नहीं लिखी।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अब बस करो, भाई को ध्यान देने दो क्रिकेट पर।" एक और यूजर ने लिखा, "ऋषभ के लिए करोगी आप करवाचौथ।"
दरअसल उर्वशी रौतला और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर खबरों में छाये रहते हैं। लंबे समय से दोनों का नाम एक-साथ जोड़ा जा रहा हैलेकिन दोनो ने कभी सीधे तौर पर इस बाबत कभी कोई बयान नहीं दिया। पर एक-दूसरे का नाम लिए बिना ही ये दोनों अक्सर एक-दूजे पर बयानबाजी करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग भी छिड़ गई थी।
अब पिछले कई दिनों से उर्वशी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रोजाना कुछ ना कुछ पोस्ट कर रही हैं, जिनमें वह प्यार से जुड़ी दर्द भरी शायरियां लिख रही हैं। उर्वशी के ऐसे पोस्ट को देखकर यूजर्स ऋषभ पंत को लेकर कमेंट करते रहते हैं। अब करवाचौथ के मौके पर उर्वशी ने फैंस को एक पोस्ट के जरिए बधाई दी है। अब इस पर भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि ऋषभ पंत इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहीं उर्वशी भी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में ही हैं।
What's Your Reaction?