राज ठाकरे क्यों हुए आग बबूला और किसे बोला, “यू इडियट...

<p><em><strong>पिछले दिनों वीर सावरकर पर राहुल गाँधी द्वारा किये गए कमेंट पर &nbsp;महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज ठाकरे ने उन्हें आड़े हाथो लिया। कहा, &ldquo;यू इडियट&hellip; आपकी क्या हैसियत है, सावरकर पर बोलने के लिए ,जो जेल में बंद थे और इतने दर्द से गुजरे?&rdquo;</strong></em></p>

राज ठाकरे क्यों हुए आग बबूला और किसे बोला, “यू इडियट...
28-11-2022 - 01:43 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी। उन्होंने अंग्रेजों को चिठ्ठी लिखकर कहा था कि सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहना चाहता हूं। जब सावरकर ने माफीनामे पर हस्ताक्षर डर के कारण किये थे। इससे उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे उस वक्त के नेताओं के साथ धोखा किया था। राहुल गांधी ने आगे कहा था कि अंडमान जेल में, सावरकर ने एक पत्र लिखा और अंग्रेजों से कहा कि मुझे माफ कर दो और जेल से रिहा कर दो। सावरकर ने अंग्रेजों से पेंशन लेकर कांग्रेस के खिलाफ काम किया। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अंग्रेजों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और उनकी सेना में शामिल हो गए।

इस पर राज ठाकरे ने क्या कहा?

ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के साथ कई भाजपा समेत कई पार्टी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वीर सावरकर पर की गयी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को उन्हें ‘इडियट ’ (बेवकूफ) कहा. रविवार को राज्य में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “यू इडियट… आपकी क्या हैसियत है, सावरकर पर बोलने के लिए ,जो जेल में बंद थे और इतने दर्द से गुजरे?” राहुल की टिप्पणी के जवाब में ठाकरे ने कहा कि सावरकर ने जो किया वह उनकी ‘रणनीति’ का हिस्सा था, रणनीति नाम की भी कोई चीज होती है। यहां तक कि कृष्ण नीति भी कहती है कि ‘सर सलामत तो पगड़ी पचा। शिवाजी महाराज ने भी अपने किले मिर्जा राजे को दे दिए, वे उपहार नहीं बल्कि एक रणनीति थी ।
क्या सलाह दी  राज ठाकरे ने राहुल गांधी को
उन्होंने राहुल को बीएमसी चुनावों के लिए तैयार होने की भी सलाह दी साथ ही उन्होंने कहा कि अतीत के नेताओं और दिग्गजों पर लड़ने का कोई मतलब नहीं है। ठाकरे ने कहा,  "मैं भाजपा और कांग्रेस दोनों से यह कह रहा हूं। पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे हमारे पिछले नेताओं की विरासत को बदनाम करने का कोई मतलब नहीं है। देश में बेरोजगारी और सुरक्षा जैसे कई मुद्दे हैं, जिनके लिए लड़ना चाहिए।" 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।