अमीषा पटेल ने आखिर सलमान और शाहरुख खान समेत कई स्टार्स के साथ काम करने से क्यों किया था मना

<p><em><strong>अमीषा और सनी देओल लगातार चर्चा में है। आए दिन नए-नए इंटरव्यूज दे रहे हैं और अपनी लाइफ को लेकर नए-नए खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में अमीषा पटेल ने खुलासा किया कि उन्होंने सलमान खान शाहरुख खान और संजय दत्त के साथ काम करने का मौका मिला था लेकिन उन्होंने उसे करने से मना कर दिया था।</strong></em></p>

अमीषा पटेल ने आखिर सलमान और शाहरुख खान समेत कई स्टार्स के साथ काम करने से क्यों किया था मना
21-08-2023 - 08:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक्ट्रेस अमीषा पटेल हाल ही में फिल्म ‘गदर-2’ में नजर आई, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 22 साल बाद पर्दे पर फिर से तारा और सकीना की कहानी ने दर्शकों बेहद खुश किया। इस फिल्म ने महज 9 दिन में 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में एक्ट्रेस अमीषा और सनी देओल लगातार चर्चा में है। आए दिन अपने नए-नए इंटरव्यूज दे रहे हैं और अपनी लाइफ को लेकर नए-नए खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में अमीषा पटेल ने खुलासा किया कि उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान और संजय दत्त के साथ काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने उसे करने से मना कर दिया था।
ठुकराई थी सलमान-शाहरुख की ये फिल्में
सभी जानते हैं अमीषा पटेल ने फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, अब अमीषा ने खुलासा किया कि सलमान खान की तेरे नाम, संजय दत्त की मुन्ना भाई एमबीबीएस और शाहरुख खान की चलते चलते के लिए भी उनसे संपर्क किया गया था।
यह थी सबसे बड़ी समस्या
अमीषा ने बताया, ‘ऐसी बहुत सी फिल्में थीं, जो मैं नहीं कर पाई। मैंने डेट्स की समस्या के कारण उन्हें ठुकरा दिया, इसलिए मुझे इसका पछतावा नहीं है। चलते-चलते मेरी फिल्मों में से एक थी, मुन्ना भाई, तेरे नाम... ऐसे कई कारण थे कि मैं उन फिल्मों को नहीं कर सकी। केवल एक ही अमीषा है और वह हर जगह नहीं हो सकती है।’
मां के रोल के लिए अमीषा पटेल को मिले ताने
गदर- 2 रिलीज से पहले भी अमीषा पटेल एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने उन दिनों को याद किया था जब इंडस्ट्री में उन्हें कई लोगों ने ताने मारे थे। अमीषा ने कहा था, ‘जब अनिल जी ने मुझे पहली गदर की कहानी सुनाई थी, तो कई लोग थे- मैं नाम नहीं लेना चाहती मगर वे फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय नाम और इंडस्ट्री के बड़े चेहरे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम यह किरदार क्यों कर रही हो?’ आगे अमीषा ने कहा एक वक्त वो भी था जब लोगों ने गदर के रिलीज होने से पहले इसे ‘गटर’ कहा था। इससे मुझे वास्तव में दुख हुआ, मैंने सोचा कि मैं निराश नहीं होऊंगी और अधिक मेहनत करूंगी।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।