फास्टेस्ट वूमेन किटी ओ’नील (Kitty O’Neil 77th birth anniversary) की सालगिरह क्यों मना रहा है गूगल अपने स्पेशल डूडल से, जानें क्यों थीं वो इतनी खास

<p><em>गूगल ने आज यानी 24 मार्च को अमेरिका की स्टंट वुमेन किटी ओ&rsquo;नील की 77वीं जयंती (Kitty O&rsquo;Neil 77th birth anniversary) पर एक खास डूडल बनाकर याद &nbsp;कर रहा है। बता दें कि किटी ओ&rsquo;नील एक अमेरिकी स्टंटवुमन और रिकॉर्ड तोड़ने वाली रेसर थी।</em></p>

फास्टेस्ट वूमेन किटी ओ’नील (Kitty O’Neil 77th birth anniversary) की सालगिरह क्यों मना रहा है गूगल अपने  स्पेशल डूडल से, जानें क्यों थीं वो इतनी खास
24-03-2023 - 11:32 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

किटी स्टंट अनलिमिटेड में शामिल होने वाली पहली महिला थीं, जो हॉलीवुड के टॉप स्टंट कलाकारों का एक संगठन माना जाता है।

कब हुआ था जन्म?
गूगल के मुताबिक, किटी ओ’नील का जन्म 24 मार्च 1946 में टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी, अमेरिका में हुआ था। उनकी मां अमेरिकी थीं और पिता आयरिश थे।

बचपन से सुनने में दिन असमर्थ
वह बचपन से बहरी थीं। लेकिन उनकी ये शारीरिक कमजोरी कभी उनकी कामयाबी में रोड़ा नही बनी।किटी ने अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों से बातचीत का तरीका ढ़ूढ़ा। एक्शन की दुनिया में उनका नाम बहुत लोकप्रिय था।

रोमांच से भरपूर जिंदगी जीती थीं
उन्हें वाटर स्कीइंग और मोटरसाइकिल रेसिंग बेहद पसंद थी।
वह न तो कभी ऊंचाइयों से डरी। उनको ऊंचाइयों से गिरने से लेकर हेलीकॉप्टर से कूदने वाले स्टंट्स बेहद पसंद थे।

जानें कौन थीं किट्टी ओ’नील?
किटी ओ’नील का जीवन कठिनाइयों से भरा हुआ था। उनके बहरे होने का कारण थी उनकी कई सारी बीमारियां। हालांकि, नील ने इसे कभी भी अपने लिए बाधा नहीं बनने दिया। गूगल ने कहा कि उन्होंने अपनी बहरेपन को एक संपत्ति के रूप में देखा। गूगल के मुताबिक, किट्टी ओ’नील के लिए ड्राइविंग उनका पहला प्यार था लेकिन फिर कलाई पर चोट लगने के कारण उनका ड्राइविंग करियर डगमगा गया। इन सब कठिनाइयों के बावजूद भी नील अपना एथलीट बनने के सपने को सच करने में कभी पीछे नहीं हटीं।

‘साइलेंट विक्ट्री: द किट्टी ओ’नील’
किटी ओ’नील ने 70 के दशक फिल्मों और टीवी सीरीज स्टंट डबल किए। द बायोनिक वुमन (1976), वंडर वुमन (1977-1979), और द ब्लूज़ ब्रदर्स (1980) सहित कई फिल्मों और टीवी सीरीज में उन्होने अपनी काबिलियत दिखाकर बड़े पर्दे पर अपनी जगह बनाई थी। बता दें कि किटी ओ’नील के जीवन पर एक मूवी भी बन चुकी है, जिसका टाइटल ‘साइलेंट विक्ट्री: द किट्टी ओ’नील’ है।एक्शन की दुनिया में उनका नाम बहुत लोकप्रिय था।

फास्टेस्ट वूमेन का ताज कब मिला
किटी ओ’नील को 1976 में, रॉकेट से तेज चलने वाली कार चलाने के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘फास्टेस्ट वूमेन’ का ताज पहनाया गया था।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।