फ्रांस में नहीं थम रहा दंगाइयों का आतंक: पेरिस में मेयर के घर पत्नी-बच्चे पर चढ़ाई कार, लुई विटन-जारा-नाइकी स्टोर्स में लूटमार

<p><em><strong>फ्रांस में हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। एक किशोर की पुलिसकर्मी द्वारा हत्या के बाद से भड़की हिंसा में अब तक 800 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच प्रदर्शनकारी और हिंसक होते जा रहे हैं। उनमें से कुछ ने रविवार को पेरिस के मेयर के घर कार तक घुसा दी।&nbsp;</strong></em></p>

फ्रांस में नहीं थम रहा दंगाइयों का आतंक: पेरिस में मेयर के घर पत्नी-बच्चे पर चढ़ाई कार, लुई विटन-जारा-नाइकी स्टोर्स में लूटमार
03-07-2023 - 08:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

फ्रांस में पांचवें दिन भी हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। एक किशोर की पुलिसकर्मी द्वारा हत्या के बाद से फैली हिंसा में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके है। इस बीच प्रदर्शनकारी और हिंसक होते जा रहे हैं। हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच गुस्साए दंगाइयों ने लुई विटन, जारा और नाइकी जैसे हाई-एंड स्टोर्स को लूट लिया। प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में महंगे डिजाइनर स्टोरों से लाखों रुपये का सामान लूट लिया और एप्पल के एक स्टोर की खिड़कियां तोड़ दीं।
पेरिस के मेयर के घर घुसा दी कार
फ्रांस में प्रदर्शनकारी अपने आपे से बाहर हो रहे हैं। उनमें से कुछ दंगाइयों ने पेरिस के दक्षिण में एक शहर के मेयर के घर में एक कार घुसा दी, जिससे उनकी पत्नी और उनका एक बच्चा घायल हो गया। एलश्हे-लेस-रोजेस शहर के मेयर विंसेंट जीनब्रून ने ट्वीट कर बताया कि जब उनका परिवार सो रहा था, तब प्रदर्शनकारियों ने आग लगाने की कोशिश की और उनके घर में एक कार घुसा दी। 
मेयर बोले- डरावनी थी रात
पिछली रात डरावनी और अपमानजनक स्थिति को दिखाने वाली थी, मैं इसे कभी नहीं भूल सकता। दंगाइयों द्वारा मेरे घर में कार घुसाने से मेरी पत्नी और मेरा एक बच्चा घायल हो गए हैं। यह हत्या का प्रयास कायरता को दिखाता है।
पूरे फ्रांस में अराजकता की पांचवीं रात
यह घटना पूरे फ्रांस में अराजकता की पांचवीं रात को हुई, जहां दंगाइयों ने कारों में आग लगा दी, बुनियादी ढांचे पर हमला किया और सुरक्षा बलों के साथ झड़प की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।