आजम खान के अंडरग्राउंड होने की अटकलों पर पत्नी ताजीन ने लगाया विराम
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां और उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम सुरक्षा वापस करने के बाद कहां है? इसको लेकर उठे सवाल पर मंगलवार को आजम की पत्नी ताजीन फातिमा ने प्रेस रिलीज जारी कर आजम खां को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती बताया है। फातिमा ने कहा, '9 सितंबर को मेरे पति की कोरोना के बाद एंजियोग्राफी हुई थी। जिसमें पता चला था कि उनके दिल की धमनियां 90 फीसदी ब्लॉक हैं। बाकी में भी ब्लॉकेज आया था। इसके बाद 13 सितंबर को उनकी एंजियोग्राफी और बैलूनिंग की गई थी। स्टंट डाले गए थे। उन्हें 15 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। उसके कुछ दिन बाद उनको फिर बेचैनी और सीने में दर्द होने के कारण दोबारा सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं अभी उनका इलाज चल रहा है। ' उन्होंने आगे कहा है, 'मेरा बेटा अब्दुल्ला आजम अपने पिता की तीमारदारी की वजह से अस्पताल में ही है। मेरे पति गंभीर शारीरिक और मानसिक बीमारियों से ग्रसित हैं।'
What's Your Reaction?