मौसम : उत्तरी हवाओं का असर, राजस्थान में दिन में धूप और रात मे बढ़ेगी गलन

<p><strong><em>मौसम </em></strong><em>अपडेट</em> :&nbsp;<strong><em>राजस्थान में जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव होगा। दिन में धूप खिलने के साथ ही सुबह-शाम और रात में गलन बढ़ेगी।</em></strong></p>

मौसम : उत्तरी हवाओं का असर, राजस्थान में दिन में धूप और रात मे बढ़ेगी गलन
25-11-2022 - 07:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

असर बढ़ने से उत्तरी हवा का रुख पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरफ हो गया है, जिससे तापमान गिरने लगा है। राजस्थान में चल रही सर्द हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट के साथ कंपकंपी छूटने लगी है। आलम यह है कि शेखावाटी अंचल नवंबर के आखिरी सप्ताह से पहले पूरे राजस्थान में ठंडी जगहों में शुमार हो चुका है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के बाद बर्फबारी और बारिश हुई।
प्रमुख जगहों का पारा
राजधानी जयपुर समेत सीकर, चूरू, फतेहपुर, माउंटआबू सहित अन्य जगहों पर सर्दी के तेवर हावी रहे। इन सभी जगहों पर तापमान अब 10 डिग्री से नीचे जा चुका है और गलन महसूस होने लगी है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।