भारत के अपराधी जाकिर नाइक का कतर में स्वागत
<p><em><strong>जाकिर नाइक भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और हेट स्पीच के मामले में अभियुक्त हैं, इसलिए उनके कतर पहुँचने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।</strong></em></p>
भारत में हेट स्पीच और मनी लाॅन्ड्रिंग मामलों में आरोपी इस्लामी धर्मगुरु जाकिर नाइक मलेशिया से कतर पहुंच गया है। कतर में उसके स्वागत को लेकर भारत में सवाल उठने लगे है। भारत को कतर में चल रहे वर्ल्ड कप फुटबॉल के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के वहां पहुंचने से मेजबान देश के इरादों का पता चल रहा है।
हालाँकि कतर ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उसने नाइक को बुलाया है या नहीं लेकिन सोशल मीडिया में उनके कतर पहुँचने की चर्चा हो रही है। कतर के सरकारी स्पोर्ट्स चैनल अलकास के प्रजेंटर अलहाजरी ने ट्वीट किया, ‘शेख जाकिर नाइक कतर में हैं और वो पूरे वर्ल्ड कप के दौरान कई धार्मिक लेक्चर देंगे।’
What's Your Reaction?