बारिश में मत छुएं बिजली के खम्बे या तार,बारिश के चलते दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत

<p>दिल्ली में शनिवार रात से रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में दिल्ली की एक महिला साक्षी चंडीगढ़ जानें के लिए निकली थीं लेकिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से मृत्यु हो गई।स्टेशन परिसर में जलजमाव के कारण यह भीषण हादसा हुआ। महिला की पहचान प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा के तौर पर हुई है।</p>

बारिश में मत छुएं बिजली के खम्बे या तार,बारिश के चलते दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत
26-06-2023 - 12:01 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग के साथ-साथ रेलवे स्टेशन प्रबंधन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिससे उनकी मौत हो गई,इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है । मृतका के परिवार में पति और दो नाबालिग बच्चे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली के खंभे के नीचे नंगी तार दिखाई दीं। 

सड़क पर भरे पानी से बचने के लिए पकड़ लिया था बिजली का पोल 
यह हादसा नई दिल्ली दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के पास हुआ। साक्षी रविवार सुबह 5:30 बजे  रेलवे स्टेशन पहुंची थी। भारी बारिश के बीच सड़क पर भरे पानी से अपने आप को बचाने के लिए साक्षी ने एक बिजली का खंभा पकड़ लिया, जिससे उसे करंट लग गया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और टीम ने शव की जांच की , IPC की धारा 287/304-A में केस दर्ज किया गया और  पोस्टमार्टम के लिए डेड बॉडी को  लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया।अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हमारी लापरवाही नही : रेलवे 
इस मामले में रेलवे की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच से यह लगता है की बारिश के कारण पानी जमा होने के कारण करंट आने से यह हादसा हुआ है।  ऐसा लगता है कि इंसुलेशन फेलियर के कारण केबल से करंट लीकेज हुआ। दीपक कुमार ने बताया कि यह रेलवे की कार्य प्रणाली में किसी प्रकार की कमी नही है। उन्होंने कहा कि ऐसा हादसा दोबारा न हो इसके लिए जांच की जा रही है। सीपीआरओ ने बताया कि दिल्ली मण्डल में विद्युत सेफ्टी ड्राईव शुरू की गई है की जिससे ऐसा हादसा दोबारा न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।