लुटेरों को ले डूबी दरियादिली: कपल से लूट में सिर्फ 20 रुपये मिले तो थमाया 100 का नोट, पर सीसीटीवी में आ गई फोटो

<p><em><strong>सड़क पर जा रहे एक कपल को दो स्कूटी सवार बदमाश रोकते हैं और पिस्टल दिखाकर लूटने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उन्हें नकली जूलरी और सिर्फ 20 रुपये ही मिलते हैं, जिसके बाद इन लुटेरों ने कपल को ही 100 की नोट पकड़ा दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस ने इनको पकड़ लिया है।</strong></em></p>

लुटेरों को ले डूबी दरियादिली: कपल से लूट में सिर्फ 20 रुपये मिले तो थमाया 100 का नोट, पर सीसीटीवी में आ गई फोटो
26-06-2023 - 06:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से लूट का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। दो लुटेरे स्कूटी पर एक कपल को लूटने के लिए पिस्टल दिखाते हैं। पहले वह महिला से जूलरी उतारने को कहते हैं उसके बाद यह देखा कि वह नकली है तो उसके बाद महिला के साथ शख्स को चेक करते हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होती है। दोनों को धमकाने के बाद 20 रुपये से अधिक कुछ नहीं मिला। इसके बाद लुटेरे कपल को 100 रुपये देकर चले जाते हैं।
मामला 21 जून की रात का है। पुलिस ने दोनों लुटेरों को पकड़ लिया है। दोनों की पहचान भी हो गई। एक नाम हर्ष राजपूत तो वहीं दूसरे का नाम देव वर्मा है। इस वारदात वाले दिन दिल्ली पुलिस को इस इस एरिया में एक साथ तीन कॉल आई। जिसमें किसी जगह पिस्टल दिखाने तो कहीं मोबाइल लूट और गहने झपटने की कॉल पुलिस को मिली।
डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने बताया कि 21 जून देर शाम पुलिस को तीन वारदात को सूचना मिली। पहली कॉल मिली एक कपल से गहने छीनने की दूसरी कॉल मोबाइल छीनने और तीसरी पिस्टल दिखाने की थी। यह सभी कॉल एक एरिया की थी। जिसके बाद पुलिस की टीम एक्टिव हुई। पूरे एरिया के 200 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।
रोहित मीणा ने बताया कि लुटेरे नशे में थे। लड़की के गहने नकली थे फिर उसे छोड़ उसके साथी को चेक करते हैं उसके पास सिर्फ 20 रुपये मिलते हैं। वहां से बदमाश 100 रुपये देकर चले जाते हैं। इसमें एक आरोपी हर्ष राजपूत मोबाइल शॉप पर काम करता है वहीं दूसरा देव वर्मा नीरज बवानिया गैंग से प्रभावित है। पिस्टल,स्कूटी, मोबाइल , बरामद कर लिया गया है और इन पर चार मामले दर्ज किए गए हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।