विश्व की दो नंबर की टीम बेल्जियम 22वें नंबर की टीम मोरक्को से दो गोलों से हार

<p><em><strong>बेल्जिम की टीम जिसे नंबर दो रैंकिंग हासिल है और जिसमें ईडेन हेजार्ज, थोरगन हेजार्ड, केविन डी ब्रुईन जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, उसे रविवार को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।</strong></em></p>

विश्व की दो नंबर की टीम बेल्जियम 22वें नंबर की टीम मोरक्को से दो गोलों से हार
28-11-2022 - 11:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

फेडररेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा वर्ल्ड कप 2022) के विश्व कप में रविवार को फीफा रैंकिंग में 22वें नंबर पर की टीम मोरक्को ने दो नंबर की रैंकिंगवाली टीम बेल्जियम को दो गोलों के अंतर से हरा दिया। मैच में दो गोल  ही गोल हुए और दोनों ही गोल मोरक्को की टीम ने किये। बेल्जियम की तरफ से एक भी गोल नहीं  हो सका।

बेल्जिम की टीम जिसे नंबर दो रैंकिंग हासिल है और जिसमें ईडेन हेजार्ज, थोरगन हेजार्ड, केविन डी ब्रुईन जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, उसे रविवार को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पिछले मुकाबले में बेल्जियम की टीम को कनाडा के खिलाफ बड़ी मुश्किल से जीत हासिल हुई थी। बेल्जियम की हार को टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

पहले हाफ के खेल में कोई भी गोल नहीं हुआ था लेकिन दूसरे हाफ में मोरक्को की टीम ने कमाल का खेल दिखाया. टीम के लिए 73वें मिनट में अब्देलहमीद साबिरी ने फ्री-किक के जरिए पहला गोल किया। इसके बाद इंजरी टाइम (92वें मिनट) में जकरिया अबूखलाल ने हाकिम जिएच द्वारा दिए गए पास को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए टीम के स्कोर को 2-0 कर दिया। मोरक्को की टीम की विश्व कप इतिहास में यह महज तीसरी जीत है। साल 1986 में पुर्तगाल को 3-1 से हराकर विश्व कप में पहली जीत दर्ज की थी। 1998 में स्कॉटलैंड को मोरक्को ने 3-0 से हरा दूसरी जीत दर्ज की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।