पीटी उषा चुनी गयीं आईओए की निर्विरोध अध्यक्ष, उड़न परी के नाम विख्यात उषा हैं पहली महिला अध्यक्ष

<p><em><strong>देश की सुप्रसिद्ध सम्मानीय एथलीट और राज्यसभा की मनोनीत सदस्य पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष चुन ली गयी है।</strong></em></p>

पीटी उषा चुनी गयीं आईओए की निर्विरोध अध्यक्ष, उड़न परी के नाम विख्यात उषा हैं पहली महिला अध्यक्ष
28-11-2022 - 11:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस पद के लिए 10 दिसंबर 2022 को चुनाव तय थे लेकिन इस पद के लिए वे एकमात्र उम्मीदवार थीं और उनके सामने कोई और उम्मीदवार नहीं होने के कारण उन्हें इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वे आईओए की की पहली महिला अध्यक्ष भी हैं।

उल्लेखनीय है कि 58 वर्षी पीटी उषा को जुलाई 2022 में ही राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। वे एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। वर्ष 1984 के ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी। उन्होंने रविवार को आईओए के शीर्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ उनकी टीम के 14 अन्य लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

आईओए चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा रविवार को समाप्त हो गयी। आईओए के चुनाव अधिकारी उमेश सिन्हा को अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार और शनिवार को कोई नामांकन नहीं मिला लेकिन रविवार को विभिन्न पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये। इन चुनावों में उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला) के पद के लिए मुकाबला होगा। कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में है।

आईओए में एक अध्यक्ष,  एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला), छह अन्य कार्यकारी परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए होंगे। जिनमें से दो (एक पुरुष और एक महिला) निर्वाचित ‘एसओएम’ से होंगे। कार्यकारी परिषद के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) एथलीट आयोग के प्रतिनिधि होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।