हिल जाएगी लैपटॉप निर्माता बड़ी कंपनियों की दुनिया, रिलायंस जियो लायेगा केवल 15,000 रुपये में लैपटॉप..!

हिल जाएगी लैपटॉप निर्माता बड़ी कंपनियों की दुनिया, रिलायंस जियो लायेगा केवल 15,000 रुपये में लैपटॉप..!
03-10-2022 - 10:25 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जल्दी ही भारत में कंप्यूटर के बाजार में बड़ी कंपनियों को बड़ा झटका लगने वाला है। खबर आ रही है कि रिलायंस जियो अब जियो बुक नाम से सस्ते लैपटॉप बाजार में उतारने जा रही है। इन लैपटॉप की कीमत केवल 15000 रुपये होने वाली है।

उल्लेखनीय है कि फिलहाल देश के कंप्युटर बाजा में विशेषतौर पर सस्ते कंप्युटरों के बाजार पर लेनोवो, डेल और एचपी का दबदबा है और रिलायंस जल्दी ही इन्हें कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।  कंपनी सूत्रों के अनुसार
रिलायंस जियो के लैपटॉप में 4जी सिम लगा होगा। कंपनी ने सस्ते लैपटॉप के लिए नामी कंपनियों क्वालकॉम और माइक्रोसॉफ्ट  से रणनीतिक साझेदारी की है।  क्वालकॉम इसके लिए चिप टेक्नोलॉजी देगी जबकि माइक्रोसॉफ्ट कुछ एप्स उपलब्ध करायेगी।

सूत्रों का कहना है कि स्कूलों और सरकारी संस्थानों में रिलायंस का लैपटॉप इसी महीने यानी अक्टूबर में ही मिलने लगेगा।इसके बाद फरवरी 2023 तक इसे आम उपभोक्ताओं को लिए लांच किया जा सकता है। जियोफोन की तरह इसका भी 5जी वर्जन बाद में आएगा। जियोबुक को देश में ही बनाया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फ्लेक्स से हाथ मिलाया है। कंपनी को उम्मीद है कि वह लैपटॉप में भी जियोफोन जैसी सफलता दोहराने में सफल रहेगी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।