फुटबॉल मैच देख रहे दर्शकों में भगदड़, 174 की मौत, 180 से ज्यादा घायल

फुटबॉल मैच देख रहे दर्शकों में भगदड़, 174 की मौत, 180 से ज्यादा घायल
03-10-2022 - 10:13 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

खेल से प्रसिद्धि मिलती है जिसका आधार होती हैं भावनाएं। लेकिन, कई बार खेल खेलते हुए खिलाड़ी तो कई बार दर्शक भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते। ऐसे में स्थितियां नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं और परिणाम हिंसा के तौर पर देखने को मिलता है। ऐसा ही वाकया शनिवार, 1 अक्टूबर को देखने में आया जब इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान जबर्दस्त हुई हिंसा हुई और इसके बाद मची भगदड़ में 174 लोग मारे गए और 180 लोग घायल हो गये।

यह घटना शनिवार रात पूर्वी जावा में मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में इंडोनेशियाई शीर्ष लीग बीआरआई लीग-1 के एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई। पूर्वी जावा प्रांत के पुलिस प्रमुख, निको अफिंटा के अनुसार अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच फुटबॉल मैच चल रहा था। लेकिन,  हारने वाली टीम अरेमा के समर्थकों की भावनाएं नियंत्रण से बाहर हो गईं और उन्होंने मैदान में ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हालात इतने बिगड़े कि उन्हें संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिससे भगदड़ मच गई जिसमें 174 लोगों की मौत हो गई। मारे गये लोगों में दो पुलिस अधिकारी भी थे।

अफिंटा ने बताया कि भगदड़े के कारण  स्टेडियम के अंदर ही 34 लोगों की मौत हो गई और शेष की इलाज के दौरान मौत हो गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।