भारत पर क्या क्या बोल गए एलन मस्क , बताया खुद को मोदी का ज़बरदस्त फैन
<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। अपनी अमेरिका यात्रा की शुरुआत में पीएम मोदी ने टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के मालिक एलन मस्क से मुलाकात की। न्यूयार्क के पैलेस होटल में हुई इस मुलाकात के बाद एलन मस्क ने भारत आने की इच्छा जताते हुए कहा कि वे अगले साल भारत के दौरे पर आएंगे । </p>
लैंड करते ही गूंजा मोदी मोदी
प्रधानमंत्री मोदी के न्यूयॉर्क में पहुँचने के साथ ही मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। पीएम मोदी के स्वागत में जुटे भारतीय समुदाय के लोगों ने नृत्य करने के साथ गाना भी गाया। प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी के साथ भारतीय समुदाय के लोगों से से भी मिले।
दो दर्जन बिजनेसमैन और लीडर्स से की मुलाकात
बाद में प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क पैलेस होटल में 24 प्रमुख हस्तियों से मिले। इनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, प्रमुख वैज्ञानिक, आर्टिस्ट, प्रमुख स्कॉलर, थॉट लीडर्स और बिजनेसमैन शामिल रहे। उनकी सबसे महत्वपूर्ण मुलाकात टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के मालिक एलन मस्क से हुई।
क्या क्या कहा मोदी और भारत के लिए
मस्क ने कहा कि मैं पीएम मोदी का ज़बरदस्त फैन हूं। वे भारत की परवाह करने वाले नेता हैं। वे ऐसे काम करना चाहते हैं जो देश हित में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात को शानदार बताते हुए कहा कि मैं उन्हें पहले से ही काफी पसंद करता रहा हूं। वे कुछ साल पहले हमारी फैक्ट्री का दौरा करने पहुंचे थे और इस तरह हम कुछ समय से एक-दूसरे को जानते हैं।उन्होंने कहा कि मुझे दुनिया के किसी अन्य देश के बजाय भारत में अधिक संभावनाएं उत्साहित करती हैं।बता दें कि एलन मस्क के साथ प्रधानमंत्री की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब टेस्ला कंपनी भारत में अपना कारखाना खोलने के लिए जगह की तलाश कर रही है।
भारत में सबसे अधिक संभावनाएं
एलन मस्क ने कहा कि दुनिया के किसी अन्य देश की अपेक्षा मुझे भारत में सबसे अधिक संभावनाएं नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि मैं भारत के भविष्य को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी भारत में सारी चीजों को सही करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। नई कंपनियों को लेकर उनका नजरिया काफी उदारवादी है। मैं दुनिया भर की कंपनियों का अपने देश में दिल खोलकर स्वागत करना चाहते हैं।<
/p>"I am incredibly excited about the future of India. I think India has more promise than any large country in the world."
"He really cares about India...it was a fantastic meeting with the Prime minister..."
"I am a fan of Modi"
- @elonmusk, CEO of Teska & SpaceX pic.twitter.com/thlIZqoJJi— G Kishan Reddy (@kishanreddybjp) June 21, 2023
अगले साल मस्क आएंगे भारत
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में कैलिफोर्निया स्थित टेस्ला के कारखाने का दौरा किया था। मस्क ने कहा कि मोदी से मेरी मुलाकात काफी शानदार रही है , मैं काफी खुश हूँ। प्रधानमंत्री से हुई इस बेहतरीन बातचीत के बाद में अगले साल भारत आने की योजना बना रहा हूं। मस्क ने कहा कि उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला भारत में जल्द ही बड़ा निवेश करने की योजना बना रही है। मस्क ने इस बारे में भी प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा की है। उनकी जल्द भारत दौरे करने की इच्छा है और वे अगले साल भारत का दौरा करेंगे।
What's Your Reaction?