दुनिया की सबसे अमीर महिला जिसने रईसी में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया
<p><em><strong>भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दो स्थान लुढ़क गए हैं। इस लिस्ट में मेक्सिको के कार्लोस स्लिम और दुनिया की सबसे अमीर महिला फ्रांस की फ्रांसुआ बेटनकॉट मायज उनसे आगे निकल गई हैं। यहां हम आपको मायज की दौलत और उनके कारोबार के बारे में बताने जा रहे हैं।</strong></em></p>
रिलायंस इडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें से 13वें नंबर पर खिसक गए हैं। अब मेक्सिको के कार्लोस स्लिम और फ्रांस की फ्रांसुआ बेटनकॉट मायज उनसे आगे हो गई हैं। मायज दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। वह 2021 में दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 में भी रह चुकी हैं। आखिर कौन हैं फ्रांसुआ बेटनकॉट मायज और क्या है उनका बिजनस...
क्या है बिजनस
फ्रांसुआ बेटनकॉट मायज दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। वह महिला कारोबारी होने के साथ-साथ फिलेंथ्रॉपिस्ट और लेखक भी हैं। उन्हें दुनिया का सबसे मशहूर और सबसे बड़ा कॉस्मेटिक्स ब्रांड लाॅरिअल विरासत में मिला है। इसमें उनकी एक-तिहाई हिस्सेदारी है। वह इसकी होल्डिंग कंपनी की चेयरपर्सन हैं। लाॅरिअल के पास लंेकम और गार्नियर ब्रांड हैं और 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 41.9 अरब डॉलर रहा था।
कितनी है नेटवर्थ
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक 70 साल की मायज की नेटवर्थ 86.8 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 15.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। लाॅरिअल में उनकी और उनके परिवार की 33 फीसदी हिस्सेदारी है। लाॅरिअल के शेयर की कीमत में हाल के दिनों में काफी इजाफा हुआ है।
मां से मिली रईसी
मायज को यह रईसी अपनी मां लिलिएन बेटनकाॅर्ट से विरासत में मिली है। लिलिएन बेटनकाॅर्ट के पिता यूजेन स्वेलर ने ही लाॅरिअल ब्रांड की शुरुआत की थी। मायज साल 1997 से लाॅरिअल के बोर्ड में हैं। सितंबर 2017 में अपनी मां की मौत के बाद उन्होंने अरबपतियों की सूची में कदम रखा था। आज वह दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। इससे पहले यह खिताब कई सालों तक उनकी मां को पास था।
What's Your Reaction?