रिटायरमेंट की घोषणा के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर झूलन का फूलों से हुआ जोरदार स्वागत

रिटायरमेंट की घोषणा के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर झूलन का फूलों से हुआ जोरदार स्वागत
27-09-2022 - 12:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश की महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी यूं तो कई बार विदेशी दौरे के बाद अपने घर कोलकाता लौटती रही हैं और उनका स्वागत भी होता रहा है लेकिन इस बार विशेष था। गोस्वामी सोमवार, 26 सितंबर को जब  कोलकाता लौटीं तो एयरपोर्ट पर ही उनके प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रशंसकों ने कोलकाता हवाई अड्डे पर उन पर जमकर फूलों और फूलों की पंखुड़ियों की बौछार की

उल्लेखनीय है कि रविवार 25 सितंबर को ही 39 वर्षीय गोस्वामी ने अपने शानदार करियर को विराम देने की घोषणा की थी। यह भी उल्लेखनीय है कि भारत की महिला टीम ने लॉर्ड्स में तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड को 16 रन से हराकर इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला क्लीन स्वीप किया।

महिला क्रिकेट में सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक गोस्वामी ने 2002 में अपना करियर शुरू किया था। महिला क्रिकेट में उनके नाम सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 44 विकेट, 204 एकदिवसीय मैचों में 255 विकेट और  टी-20 मैचों में 68 विकेट लिये।

पश्चिम बंगाल झूलन गोस्वामी का गृहराज्य है, जहां उनका वापसी पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। झूलन इंग्लैंड दौरे के समापन के बाद कोलकाता वापस लौटीं तो उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर उनके सैकड़ों प्रशंसक इकट्ठा थे। झूलन के साथ भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी मौजूद थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।