IIT कानपुर में  स्पोर्ट्स फेस्ट बना WWE का अखाड़ा.. कबड्डी प्लेयर्स ने एक दूसरे पर बरसाए लात घूंसे और कुर्सियां

<p><em>IIT कानपुर के कैम्पस में एक एनुअल स्पोर्ट्स फेस्ट रविवार को एक WWE के अखाड़े में बदल गया। जिस तरह से WWE के खिलाड़ी कुर्सियों से एक-दूसरे पर हमला करते हैं वैसे ही कबड्डी के खिलाड़ी जमकर एक-दूजे पर बरसे। एक दूसरे पर कुर्सियों की कुर्सियां फेंक फेंक कर तोड़ी। अब इस लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।&nbsp;IIT कानपुर के एनुअल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में तोड़फोड़ करने वाली इन टीमों के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लिया गया है।</em></p>

IIT कानपुर में  स्पोर्ट्स फेस्ट बना WWE का अखाड़ा.. कबड्डी प्लेयर्स ने एक दूसरे पर बरसाए लात घूंसे और कुर्सियां
10-10-2023 - 02:13 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

IIT कानपुर में खेलने आईं दो कबड्डी की टीमों में भिड़ंत हो गई। इस घटना को देखने के बाद इंस्टीट्यूट ने दोनों कॉलेजों की टीमों को भविष्य में होने वाले इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट से बैन कर दिया है। सोशल मीडिया पर आपस में लड़ रहे इन स्टूडेंट्स का वीडियो सामने आया  है। खिलाड़ी एक दूसरे पर लात-घूंसों के साथ-साथ कुर्सियां भी बरसा रहे हैं। स्टूडेंट्स ने प्लास्टिक की कुर्सियों को फेंक फेंक कर के पुर्जे ही अलग कर दिए। लड़ने वाली टीमों में दिल्ली के नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स शामिल थे।

हुआ ये था 

वायरल वीडियो IIT कानपुर का बताया जा रहा है जहा आजकल स्पोर्ट्स फेस्ट उद्घोष २०२३ की धूम मची हुई है । इसमें हिस्सा लेने देश भर से ४५० कॉलेजों से करीब २५०० से भी ज्यादा स्टूडेंट्स आये हुए हैं। बताया जा रहा है कि उद्घोष २०२३ के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी जिसमे  दिल्ली के नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और फरीदाबाद के जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बीच मुकाबला चल रहा था कि अंकों  को लेकर  कहासुनी  हो गयी। विवाद  बढ़ते बढ़ते  मारपीट  में तब्दील हो गया 

 

खुद को बचाते हुए छात्राएं आईं नजर

एक्स पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें इस लड़ाई का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। एक स्टूडेंट दूसरे स्टूडेंट के सिर पर चेयर मारते हुए नजर आ रहा है। कुछ सेकंड्स के बाद दूसरा स्टूडेंट कुर्सी को हवा में मारते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में छात्राएं खुद को बचती-बचाती वहां से निकलती हुई नजर आ रही हैं। कुल मिलाकर कॉलेज फेस्ट WWE में तब्दील हो गया।

दोनों टीमों को किया गया बैन

Careers 360 पर IIT कानपुर ने एक स्टेटमेंट रिलीज की - हमारे ध्यान में आया है कि दो टीमों ने उद्घोष 23 में जमकर लड़ाई की। IIT कानपुर के एनुअल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में तोड़फोड़ करने वाली इन टीमों के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लिया गया है। भविष्य में इन टीमों को दोबारा कभी IIT कानपुर के इवेंट में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा। इन इंस्टीट्यूट्स को भविष्य में दोबारा ऐसा ना हो इसके लिए सख्त से सख्त एक्शन लेने की हिदायत दे दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।