एनर्जी कंपनी के शेयर पर टूट पड़े लोग, गुजरात सरकार से मिला है 1100 करोड़ का ऑर्डर

<p><em>निवेशकों को एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर में बंपर रिटर्न मिला है। पिछले 5 साल में निवेशकों को 497.03 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। कंपनी के शेयर में बंपर तेजी देखने को मिली है। शेयरों को खरीदने की लूट मची हुई है। एसजेवीएन के शेयर में यह उछाल इसे गुजरात सरकार के मिले बड़े ऑर्डर के बाद आया है।</em></p>

एनर्जी कंपनी के शेयर पर  टूट पड़े लोग, गुजरात सरकार से मिला है 1100 करोड़ का ऑर्डर
09-02-2024 - 10:35 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

शेयर बाजार में आज भले ही गिरावट रही हो, लेकिन कई कंपनियों के शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिली है। ऐसा ही एक शेयर सोलर एनर्जी कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड का है। एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर आज दो फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ करीब 150 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। शेयर में दिनभर तेजी देखने को मिली है। बाजार में एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर खरीदने की लूट मची हुई है। 
कंपनी के शेयरों में यह उछाल ऐसे ही नहीं आया है। दरअसल एसजेवीएन लिमिटेड को गुजरात सरकार से बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके बाद से कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली है। सुबह एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर उछाल के साथ 155.55 रुपये के स्तर पर खुले थे। बीते 5 दिनों में इसमें 15.65 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। पिछले एक महीने की बात करें तो यह शेयर 59.71 फीसदी उछला है। हालांकि आप बिना जानकारी के किसी भी स्टॉक में निवेश न करें। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन लिमिटेड को 200 मेगावाट (मेगावाट) सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड से एलओआई हासिल हुआ है। कंपनी की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गीता कपूर ने ने एक बयान में कहा कि इस परियोजना के निर्माण और विकास की अनुमानित लागत 1,100 करोड़ रुपये है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।