यू ट्यूब से कमाई और आसान: अब 1,000 नहीं 500 सब्सक्राइबर पर चैनल होगा मोनेटाइज

<p><em><strong>यूट्यब अपने यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के तहत मोनेटाइजेशन पॉलिसी में क्रिएटर्स को कुछ ढील दे रहा है। इससे काॅन्टेंट क्रिएटर्स को जल्दी कमाई की उम्मीद बंधी है।</strong></em></p>

यू ट्यूब से कमाई और आसान: अब 1,000 नहीं 500 सब्सक्राइबर पर चैनल होगा मोनेटाइज
15-06-2023 - 07:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

यूट्यूब ने हाल ही में अपने यूट्यूब मोनेटाइजेशन क्राइटेरिया में बदलाव किया है। इससे छोटे क्रिएटर्स को पैसा कमाने में काफी मदद मिलेगी। पहले से तय मानक को बदल दिया गया है। पहले चैनल को मोनेटाइज करने के लिए क्रिएटर्स के पास 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 वॉच आवर्स होने चाहिए थे। यूट्यब अपने यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (यूपीपी) के तहत मोनेटाइजेशन पॉलिसी में लोगों को कुछ ढील दे रहा है।
ये है नई पॉलिसी
500 सब्सक्राइबर
3,000 वॉच आवर्स
इन देशों में पहले मिलेगी सर्विस
बता दें कि नई पॉलिसी कंपनी अभी कुछ ही देशों में लागू कर रही है। इस नियम को फिलहाल संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ताइवान और दक्षिण कोरिया में लागू किया जा रहा है। यूपीपी योग्यता में बदलाव के अलावा यू ट्यूब ने क्रिएटर्स के लिए कमाई करने की नई सुविधाएं पेश की हैं। अब छोटे क्रिएटर्स के लिए पेड चैट, टिपिंग, चैनल मेंबरशिप और शॉपिंग फीचर उपलब्ध हैं।
शॉर्ट्स के लिए भी बदला रूल
कंपनी के पुराने नियम के मुताबिक, यूट्यूब शॉर्ट्स के जरिए चैनल मोनेटाइज कराने के लिए क्रिएटर्स को 10 मिलियन व्यूज चाहिए होते थे। इसके साथ 1,000 सब्सक्राइबर की जरूरत होती थी। कंपनी ने इसे बदलकर 3 मिलियन व्यूज कर दिया है। 

हाल ही में कंपनी ने की थी ये घोषणा
अगर आप अपने घर के स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब का लुत्फ उठाते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। यूट्यूब ने अपने टीवी सब्सक्रिप्शन की कीमत को बढ़ाने का ऐलान किया है। यूट्यूब की तरफ से कहा गया कि लगातार बढ़ती कंटेंट लागत के कारण सब्सक्रिप्शन की कीमत को बढ़ाया गया है। इस फैसले के बाद यूजर्स को टीवी पर यूट्यूब देखने के लिए प्रति माह 64।99 डॉलर की जगह 72।99 डॉलर प्रति माह देना पड़ेगा। नए सदस्यों के लिए नई कीमत 16 मार्च से शुरू हो गई है, जबकि मौजूदा सदस्यों के लिए मूल्य परिवर्तन 18 अप्रैल से शुरू होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।