जीनत अमान ने लगाए दिवंगत फिरोज खान पर संगीन आरोप, बेटे फरदीन खान ने दिया जवाब, बोले- ‘वह आप पर...’

<p>दिग्गज अदाकारा जीनत अमान ने हाल में एक पोस्ट कर सबको चौंका दिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में खुलासा किया था कि दिवंगत एक्टर फिरोज खान ने फिल्म &lsquo;कुर्बानी&rsquo; के दौरान उन्हें अपशब्द कहे थे। जीनत की इस पोस्ट पर फरदीन खान ने प्रतिक्रिया दी है।</p>

जीनत अमान ने लगाए दिवंगत फिरोज खान पर संगीन आरोप, बेटे फरदीन खान ने दिया जवाब, बोले- ‘वह आप पर...’
07-01-2024 - 09:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जीनत अमान ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में फिरोज खान के साथ काम करने के बारे में बात की और उनके साथ एक तस्वीर शेयर की। अपनी पोस्ट में जीनत ने बताया कि कैसे एक बार फिल्म ‘कुर्बानी’ के सेट पर देर से आने के कारण फिरोज ने उनकी फीस काट ली थी। उन्होंने ये भी बताया कि शुरुआत में फिरोज और उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं था क्योंकि उन्होंने फिरोज का फिल्म में काम करने का ऑफर ठुकराया था, जिसके बाद उन्होंने उन्हें खूब गालियां सुनाई थी। ‘कुर्बानी’ साल 1980 में रिलीज हुई थी, जिसके डायरेक्टर खुद फिरोज ही थे।

उनके परिवार को भी नहीं बख्शा गया!

जीनत अमान की पोस्ट पर दिवंगत फिरोज खान के बेटे और एक्टर फरदीन खान ने प्रतिक्रिया दी है। फरदीन ने लिखा कि उनके परिवार को भी नहीं बख्शा गया! उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा उन्हें अभी-अभी 25 प्रतिशत की ‘स्टैंडर्ड फैमिली डिस्काउंट’ मिला है। उन्होंने यह भी लिखा कि दिवंगत निर्देशक उनकी पोस्ट पर जोर से हंसे होंगे।
फरदीन खान ने जीनत अमान को दिया ये जवाब
फरदीन खान ने जीनत अमान की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘जीनत अमान आंटी, अगर यह कोई सांत्वना है तो फैमिली को भी नहीं बख्शा गया। हमें अभी 25 प्रतिशत की स्टैंडर्ड फैमिली छूट मिली है। खान साब को आपकी पोस्ट पसंद आई होगी। वह जोर से हंस रहे होंगे।’ फरदीन खान की इस पोस्ट को जीनत अमान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री शेयर किया है।
जीनत अमान ने फिरोज खान पर आरोप लगाए
बता दें, जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘फिरोज खान और मेरी शुरुआत अच्छी नहीं रही। यह बात 70 के दशक की थी, जब फिरोज खान का सितारा बुलंदियों पर था। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म में काम करने के लिए मुझे फोन किया, लेकिन, मैंने इस प्रस्ताव को मना कर दिया। गुस्से में आकर फिरोज ने अपशब्दों की झड़ी लगा दी। मैंने उनकी बातें सुनकर रिसीवर को अपने कान से दूर कर रख दिया था। हालांकि, महीनों बाद उन्होंने फिर से मुझे फोन किया। उन्होंने आगे बताया।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।