‘इन 3 हालातों में पाकिस्तान भारत पर करेगा परमाणु हमला’, शाहबाज़ शरीफ़ के करीबी नजम सेठी का बयान
पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिकी धरती से भारत को धमकी दी थी, अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ के करीबी और वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी ने कहा है कि किन तीन हालातों में पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला कर..
नयी दिल्ली। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था, इसके बाद भी पाकिस्तान बार-बार परमाणु हमले की धमकी देकर भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है। पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिकी धरती से भारत को धमकी दी थी, अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ के करीबी और वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी ने कहा है कि किन तीन हालातों में पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि “हमने परमाणु हथियार दिवाली के लिए नहीं रखे हैं।”
पाकिस्तान किन 3 हालातों में करेगा परमाणु हमला?
नजम सेठी ने इंटरव्यू में कहा..
- अगर सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) रद्द रहती है और पाकिस्तान को पानी नहीं मिलता।
- अगर भारतीय नौसेना कराची की नाकाबंदी करती है।
- अगर भारतीय सेना पाकिस्तान में कराची-लाहौर तक घुस जाती है और उसे तोड़ने की कोशिश करती है।
उन्होंने आगे कहा, "अगर आप पानी रोकने के लिए बांध बनाएंगे तो हम एक नहीं बल्कि 10 मिसाइलें दागेंगे और उसे उड़ा देंगे। हमारे पास ढेरों मिसाइलें हैं।"
‘पाकिस्तान अपनी सुरक्षा के लिए करेगा परमाणु हमला’
सेठी ने कहा, "तीन ही वजहें हैं जब पाकिस्तान परमाणु हमला करने के बारे में सोच सकता है। पहली – भारतीय नौसेना कराची को ब्लॉक कर दे और सामान की आवाजाही रोक दे। दूसरी – भारतीय सेना पाकिस्तान में इतनी दूर तक घुस जाए कि कराची और लाहौर कट जाएं और पाकिस्तान को तोड़ने की साज़िश हो। तीसरी – अगर पाकिस्तान को मिलने वाला पानी रोकने की कोशिश की गई, तो हम परमाणु हमला करेंगे। हमने परमाणु हथियार दिवाली के लिए नहीं रखे हैं।"
जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को सबक सिखाया भारत ने
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि रद्द कर दी थी, जिसके बाद से पाकिस्तान पानी के लिए तरस रहा है। पाकिस्तान की बड़ी आबादी भारत से मिलने वाले पानी पर निर्भर है, जिस कारण वह कई बार भारत से अपील कर चुका है। लेकिन, भारत साफ कर चुका है कि यह संधि तब तक बहाल नहीं होगी जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को ख़त्म नहीं करता।
मई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर कई हवाई हमले किए थे, जिनमें..
- 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए,
- 9 आतंकी ठिकाने पीओके और पाकिस्तान में ध्वस्त कर दिए गए,
- पाकिस्तान के कई एयरबेस भी तबाह कर दिए गए।
इसी हार से बौखलाए पाकिस्तान के नेता लगातार भारत को परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं।
मुख्य बिंदु (HIGHLIGHTS)
- पाकिस्तान भारत पर 3 हालातों में परमाणु हमला कर सकता है..
- सिंधु जल संधि रद्द रहे और पाकिस्तान को पानी न मिले।
- भारतीय नौसेना कराची की नाकाबंदी करे।
- भारतीय सेना कराची-लाहौर तक घुसकर पाकिस्तान को तोड़ने की कोशिश करे।
- भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि रद्द की।
- मई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया और 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।
- पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए गए।
- हार से बौखलाया पाकिस्तान अब लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहा है।
What's Your Reaction?