नीस में मोदी-मैक्रों की सेल्फी बनी भारत-फ्रांस की मजबूत होती दोस्ती की प्रतीक, व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक सेल्फी साझा की, जो भारत-फ्रांस संबंधों में बढ़ती गर्मजोशी को दर्शाती है। दोनों नेताओं की मुलाकात प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के पहले चरण के दौरान तटीय शहर नीस में हुई..

नीस में मोदी-मैक्रों की सेल्फी बनी भारत-फ्रांस की मजबूत होती दोस्ती की प्रतीक, व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य तय
15-06-2026 - 08:28 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक सेल्फी साझा की, जो भारत-फ्रांस संबंधों में बढ़ती गर्मजोशी को दर्शाती है। दोनों नेताओं की मुलाकात प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के पहले चरण के दौरान तटीय शहर नीस में हुई।

रविवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "नीस में आपसे मिलकर अच्छा लगा" और इस मुलाकात को बेहद सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी। एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "नीस में आपसे मिलकर अच्छा लगा। पहला चरण वास्तव में बेहद सफल रहा। भारत-फ्रांस साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को हासिल करती रहेगी। एवियन और पेरिस में फिर मुलाकात होगी।" इससे पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने भी यही सेल्फी "Nice" शीर्षक के साथ साझा की थी।

 प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच हुई वार्ता के बाद भारत और फ्रांस ने अगले पांच वर्षों में अपने वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 16 अरब डॉलर से बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य तय किया। इसके साथ ही दोनों देशों ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए नवाचार रोडमैप और संयुक्त कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ढांचे का भी अनावरण किया। दोनों नेताओं की बातचीत से कुल 13 महत्वपूर्ण निर्णय सामने आए, जिनमें हाई-स्पीड रेलवे सहयोग घोषणा, गोपनीय डेटा सुरक्षा समझौता और भारत की यूपीआई भुगतान प्रणाली को पेरिस तथा नीस हवाई अड्डों तक विस्तार देने का समझौता शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार रात फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह लंबी यात्रा के तहत भूमध्यसागरीय शहर नीस पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर दोहराया कि "भारत-फ्रांस साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी।" विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा में असैन्य परमाणु ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार एवं निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा, गतिशीलता तथा जन-से-जन संबंधों सहित द्विपक्षीय रिश्तों के सभी प्रमुख पहलुओं पर व्यापक बातचीत हुई।

 बैठक में फ्रांसीसी रक्षा कंपनी डसॉल्ट एविएशन से भारत द्वारा 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद की योजना पर भी चर्चा हुई। विक्रम मिस्री ने कहा कि संयुक्त रक्षा परियोजनाओं में "अधिकतम स्थानीय सामग्री" (मैक्सिमम लोकल कंटेंट) सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।