पीएम मोदी देखेंगे 'द साबरमती रिपोर्ट', विक्रांत मैसी ने किया ब्रेक लेने का ऐलान

एक तरफ अभिनेता विक्रांत मैसी ने कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की घोषणा की है, वहीं दूसरी तरफ यह खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 2 दिसंबर की शाम उनकी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। यह वही फिल्म है, जिसकी वजह से विक्रांत विवादों में रहे।

पीएम मोदी देखेंगे 'द साबरमती रिपोर्ट', विक्रांत मैसी ने किया ब्रेक लेने का ऐलान
02-12-2024 - 01:55 PM
02-12-2024 - 02:02 PM

मुंबई। एक तरफ अभिनेता विक्रांत मैसी ने कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की घोषणा की है, वहीं दूसरी तरफ यह खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 2 दिसंबर की शाम उनकी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। यह वही फिल्म है, जिसकी वजह से विक्रांत विवादों में रहे। उनके बयानों के चलते उनकी आलोचना हुई और उन्हें धमकियां भी मिलीं।

संसद भवन में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संसद भवन परिसर के बाल योगी सभागार में 2 दिसंबर की शाम 7 बजे 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इस विशेष स्क्रीनिंग में पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद रहेंगे।

2002 की गोधरा घटना पर आधारित है फिल्म
यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी और 2002 में गोधरा ट्रेन कांड की घटनाओं पर आधारित है। इस दर्दनाक घटना में 90 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिसके बाद गुजरात में भयंकर सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे।

फिल्म में राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा की अहम भूमिकाएं
इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। इसे अविनाश और अर्जुन ने लिखा है और असीम अरोड़ा की कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन पहले रंजन चंदेल ने किया था, जिसे बाद में धीरज सरना ने संभाला। फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स की शोभा और एकता कपूर ने विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन के साथ मिलकर किया है।

कई राज्यों में टैक्स-फ्री घोषित हुई फिल्म
फिल्म को ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे कई राज्यों में टैक्स-फ्री घोषित किया गया है।

विक्रांत का ब्रेक लेने का ऐलान
विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "नमस्कार, पिछले कुछ साल अद्भुत रहे हैं। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। लेकिन अब मुझे लगता है कि खुद को दोबारा जांचने और परिवार के साथ समय बिताने का वक्त आ गया है। 2025 में हम आखिरी बार मिलेंगे, जब तक समय फिर से सही नहीं होता। मेरी आखिरी दो फिल्में और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।"

विक्रांत की आने वाली फिल्में
विक्रांत फिलहाल 'यार जिगरी' और 'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा, उनके पास 'जीरो से रीस्टार्ट' भी है, जो सुपरहिट फिल्म '12वीं फेल' का सीक्वल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।