Yash Chopra : इस हिरोइन के पीछे इतने पागल थे यश चोपड़ा कि पत्नी पामेला को भी भूल गए थे
<p> </p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Yash Chopra ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी बनाई हुई फिल्मों से जहां लोग प्यार करना सीखते हैं, वहीं डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स लव सीन फिल्माने की कला जानते हैं। 'चांदनी', 'दिल तो पागल है', 'वीर जारा' और 'दीवार' जैसी यादगार फिल्मों के साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। यश और मुमताज के किस्से आज भी बॉलीवुड के गलियारों में फेमस हैं। कहा जाता है कि दोनों एक-दूजे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे और शादी भी करने वाले थे लेकिन एक्ट्रेस के घरवालों ने यश का रिश्ता ठुकरा दिया था!
उनकी यश की पत्नी पामेला चोपड़ा ने उनके बारे में कई राज खोले थे। उन्होंने मुमताज संग अपने पति की लव स्टोरी पर भी सफाई दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी शादी से पहले कई तरह की गॉसिप थीं। एक गॉसिप ये थी कि वो किसी हिरोइन के साथ बहुत सीरियस थे और दोनों शादी करने के कगार पर थे। उन्होंने यश के दोस्त रोमेश से पूछ भी लिया था कि ‘यश और मुमताज के बीच क्या चल रहा है?' उन्होंने कहा कि दोनों अच्छे दोस्त थे, इससे ज्यादा कुछ नहीं। हालांकि, पामेला इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुईं।
मुमताज और यश ने 1969 में 'आदमी और इंसान' फिल्म में साथ काम किया था। कहा जाता है कि यश कभी मुमताज के प्यार में पागल थे। दोनों की शादी की बात घर तक पहुंच चुकी थी। उनके भाई बीआर चोपड़ा हाथ मांगने उनके घर भी गए थे लेकिन एक्ट्रेस के घरवालों ने इससे इनकार कर दिया। वो चाहते थे कि मुमताज तब अपने करियर पर ध्यान दें। इसके बाद 1970 में यश ने पामेला से ब्याह रचा लिया।
What's Your Reaction?