श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक श्याम बेनेगल का मुंबई के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्याम बेनेगल ने समानांतर सिनेमा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया और भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी। उन्हें फिल्म दर्शक ज़ुबेदा, मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों के लिए जानते हैं।

श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन
24-12-2024 - 09:51 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

मुंबई। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक श्याम बेनेगल  का मुंबई के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्याम बेनेगल ने समानांतर सिनेमा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया और भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी। उन्हें फिल्म दर्शक ज़ुबेदा, मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों के लिए जानते हैं।

श्याम बेनेगल का परिवार

श्यान बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934, हैदराबाद में एक कोंकणी भाषी परिवार में हुआ। उनके पिता श्रीधर बी. बेनेगल एक फोटोग्राफर थे। श्याम बेनेगल की पत्नी नीर बेनेगल ने श्याम बेनेगल के साथ उनकी फिल्म  भूमिका के निर्माण में भी काम किया। उनकी एक बेटी पिया बेनेगल है जो एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर हैं और उन्होंने  दिल से, वेलकम टू सज्जनपुर, वेल डन अब्बा और आगामी टीवी सीरीज़  गांधी  जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

श्याम बेनेगल के भाई सोम बेनेगल थे जिनका 2014 में निधन हो गया था। उनके दो भतीजे देव बेनेगल (फिल्म निर्देशक) और राहुल बेनेगल हैं।

श्याम बेनेगल के निधन से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। उनकी विरासत उनकी फिल्मों और उनके परिवार के माध्यम से जीवित रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।