जोधपुर की तीन सीटों पर कांग्रेस के टिकट के 82 दावेदार...!
<p><em><strong>जोधपुर की तीन सीटों पर 82 लोगों ने आवेदन किया है। सूरसागर विधानसभा सीट पर 51 और शहर विधानसभा सीट पर 31 आवेदन आए हैं। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से एक भी आवेदन नहीं आया है।</strong></em></p>
राजस्थान में विधानसभा चुनाव कुछ महीने बाद ही होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने टिकट के दावेदारों की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है। जोधपुर की तीन सीटों, सूरसागर, शहर और सरदारपुरा सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने इच्छुक लोगों से बुधवार को आवेदन लिए गए।
सरदारपुरा सीट से एक भी आवेदन नहीं
जोधपुर की तीनों सीटों के लिए ब्लॉक अध्यक्ष को आवेदन दिए जाने थे। इन सीटों पर कुल 82 लोगों ने कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन किया है। खास बात यह है कि सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से एक भी आवेदन नहीं आया है। सरदारपुरा विधानसभा सीट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सीट है।
किस सीट पर आए कितने आवेदन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर और दक्षिण के तीनों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों से ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए एक बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त जोधपुर के प्रभारी अमित चाचान विधायक नोहर हनुमानगढ़ के सानिध्य में आयोजित की गई। इसमें कुल 82 लोगों ने आवेदन किए। सूरसागर विधानसभा सीट पर 51 और शहर विधानसभा सीट पर 31 लोगों ने आवेदन किए हैं। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से एक भी आवेदन नहीं आया है। कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों ने एक मत होकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वहां से प्रत्याशी चुना है।
दो घंटे चली आवेदन देने की प्रक्रिया
जोधपुर के चैपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित दशनाम (गोस्वामी) भवन में सुबह 9ः00 बजे से 12ः00 बजे तक सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के दावेदार के आवेदन लिए गए। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसियों की भीड़ देखने के मिली। करीब 51 कांग्रेसियों ने अपना आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपे। मोटर मर्चेंट हाल में दोपहर 12ः00 बजे से लेकर 3ः00 तक सरदारपुर सीट के लिए आवेदन की प्रक्रिया चली। शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए 31 कांग्रेसियों ने टिकट की दावेदारी की है।
सर्वसम्मिति से गहलोत का नाम तय किया
होटल घूमर में शाम 5ः00 बजे से लेकर 7ः00 तक सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आवेदन लेने का कार्यक्रम रखा गया था। सरदारपुरा विधानसभा सीट पर एक भी आवेदन नहीं आया। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र से उनके नाम का आवेदन आएगा। लेकिन कोई आवेदन नहीं आने पर महामंदिर उदय मंदिर ब्लॉक ने संयुक्त बैठक आयोजित कर सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से सीएम अशोक गहलोत का नाम प्रत्याशी के रूप में सर्व समिति से पारित कर दिया गया।
इच्छुक लोगों की लगी कतार
जोधपुर शहर, सूरसागर और सरदारपुर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन लेने के लिए बुलाई गई बैठक में सलीम खान अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस उत्तर, नरेश जोशी अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस दक्षिण विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
What's Your Reaction?