यात्रा छोड़ कर हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी यात्रा बीच में छोड कर नही करेंगे चुनाव प्रचार

चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी प्रियंका गांधी

स्टार प्रचारक भी हैं तैयार

यात्रा छोड़ कर हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाएंगे राहुल गांधी
26-10-2022 - 11:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तमिलनाडु के कन्याकुमारी यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार के करने या ना करने को लेकर पार्टी में काफी संशय की स्थिति चल रही थी। भारत जोड़ो यात्रा करीब 120 दिन बाद हिमाचल के नजदीक पहुंचेंगी। तब तक प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। हालांकि प्रदेश के पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को प्रचार के लिए बुलाने के लिए हाईकमान को प्रस्ताव भेजा था जिसमे राहुल गांधी को बीच-बीच में दो से तीन दिन का समय निकालकर हिमाचल भेजने की मांग की गई थी। परंतु यात्रा छोड़कर प्रदेश में प्रचार के लिए राहुल का आना संभव नजर नहीं आ रहा था इसलिए अब राहुल गांधी चुनाव के लिए अपनी यात्रा बीच में नही छोड़ेंगे और प्रियंका गांधी उतरेंगी प्रचार मैदान में ।

ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक

बीजेपी के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने भी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में सबसे पहले सोनिया गांधी का नाम है। इसके बाद प्रियंका के अलावा नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और जी-23 गुट के नेता आनंद शर्मा का नाम भी शामिल है। साथ ही राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, दीपेंदर हुड्डा, पवन खेड़ा, श्रीनिवास बीवी और प्रताप सिंह बाजवा के नामों का भी जिक्र है।
लिस्ट में जी 23 गुट के नेता भी शामिल हैं। आनंद शर्मा, राज बब्बर और भूपिंदर सिंह हुड्डा के अलावा  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और अभिनेता संजय दत्त भी चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।  कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, गुरकीरत सिंह कोटली, अमरिंदर सिंह बरार, अल्का लांबा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।