वॉट्सऐप का नया फीचर: अब बना पाएंगे छोटा सा बेनाम ग्रुप

<p><em><strong>वॉट्सऐप की तरफ से ग्रुप बनाने के नियमों में बदलाव किया गया है। मतलब अब यूजर्स को छोटे ग्रुप बनाने और उनके नाम याद रखने की जरूरत नहीं होगी। इससे आने वाले दिनो में यूजर्स को काफी सुविधा होने वाली है। &nbsp;</strong></em></p>

वॉट्सऐप का नया फीचर: अब बना पाएंगे छोटा सा बेनाम ग्रुप
25-08-2023 - 02:23 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

वॉट्सऐप अपने यूजर्स को मजेदार फीचर्स ऑफर करता है, जिससे यूजर्स को वॉट्सऐप इस्तेमाल करने में आसानी हो सके। वॉट्सऐप एक ऐसा ही फीचर लेकर आ रहा है, जिससे छोटा वॉट्सऐप ग्रुप बनाने वालों की मौज आ जाएगी। दरअसल अभी तक वॉट्सऐप ग्रुप बनाने के लिए उसे कोई नाम देना जरूरी होता था। लेकिन अब वॉट्सऐप ने नियमों में बदलाव कर दिया है। ऐसे में आपको छोटा वॉट्सऐप ग्रुप बनाने के लिए उसे नाम देने की जरूरत नहीं होगी।
क्या होगा फायदा
आपको छोटे छोटे ग्रुप बनाने के लिए नाम रखने की जरूरत नहीं होगा। बस आपको किसी का नाम सर्च करना होगा, तो उस ग्रुप में शामिल लोगों के नाम से ग्रुप दिख जाएगा।
जुकरबर्ग ने दी जानकारी
वॉट्सऐप के नए फीचर को लेकर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने जानकारी दी है कि उनके ग्रुप का नाम ग्रुप में ऐड होने वाले नंबर के हिसाब से बदल रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है। बिना नाम वाले ग्रुप में हर नाम अलग दिखेगा। मतलब आपने जिस नाम से यूजर्स का नाम कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव कर रखा है, उसे नाम से ग्रुप का नाम दिखेगा।
छूट के साथ कुछ शर्तें भी
वॉट्सऐप ने यूजर्स को बिना नाम वॉट्सऐप ग्रुप बनाने की छूट दी हैं, तो दूसरी तरफ एक शर्त जोड़ दी है, जिसके मुताबिक बिना नाम वाले ग्रुप में अधिकतम 6 लोगों को ही जोड़ पाएंगे। जबकि अगर नाम के साथ ग्रुप बनाते हैं, तो आप उस वॉट्सऐप ग्रुप में 1024 लोगों को जोड़ पाएंगे।
कब होगी लॉन्चिंग 
नए फीचर को जल्द आप वॉट्सऐप यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। फिलहाल इसे बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। ऐसे में इसे जल्द ही एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।