‘आदित्य एल-1 और मार्कोस कमांडो भारत की क्षमताओं का प्रमाण’, जयपुर में पीएम मोदी
<p>पीएम मोदी ने अरब सागर में लाइबेरिया के झंडे वाले मर्चेंट शिप के अपहरण के प्रयास को इंडियन नेवी द्वारा नाकाम करने वाली घटना का जिक्र भी किया।</p>
राजस्थान के जयपुर में तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए। यहां पीएम ने आदित्य एल-1 की सफलताओं का उल्लेख किया। साथ ही पीएम मोदी ने अरब सागर में लाइबेरिया के झंडे वाले मर्चेंट शिप के अपहरण के प्रयास को इंडियन नेवी द्वारा नाकाम करने वाली घटना का जिक्र भी किया। पीएम ने इंडियन नेवी के जाबांजों की सराहना भी की। पीएम ने मंच से पहले आदित्य एल-1 की सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आदित्य एल-1 ने पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय की है और अपने निर्धारित लक्ष्य तक समय पर पहुंच गया है। ठीक वैसे ही जैसे चंद्रयान मिशन की ऐतिहासिक सफलता, यह (आदित्य एल-1) भारत की क्षमताओं का एक और प्रदर्शन है।
इसके बाद, पीएम ने अरब सागर में लाइबेरिया के झंडे वाले मर्चेंट शिप के अपहरण के प्रयास को लेकर कहा कि दो दिन पहले, भारतीय नौसेना ने एक बहुत ही साहसी ऑपरेशन को अंजाम दिया। जैसे ही एक व्यापारी जहाज से एक संदेश मिला अरब सागर, भारतीय नौसेना और समुद्री कमांडो तुरंत सक्रिय हो गए। इस जहाज पर 21 लोग सवार थे, जिनमें से 15 भारतीय थे। भारतीय नौसेना ने भारतीय तट से 2000 किलोमीटर दूर पहुंचकर उन सभी को बचाया। आपने भी देखा होगा वीडियो जिसमें जहाज के भारतीय चालक दल ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।
What's Your Reaction?