भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैचों की श्रृंखला का आखिरी मैच टाई, भारत ने श्रृंखला 1-0 से जीती
<p><em><strong>न्यूजीलैंड और भारत के बीच नेपियर में खेला गया तीसरा और श्रृंखला का आखिरी टी-20 मैच बरसात के अवरोध के कारण टाई पर समाप्त हुआ। इस तरह भारत ने तीन मैचों की यह श्रृंखला 1-0 से अपने नाम कर ली।</strong></em></p>
आज के मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर आउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन बनाए। लेकिन, उसी समय बरसात आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस पद्धति के अनुसार भारत को जीत के लिए 9 ओवरों में 76 रनों की जरूरत थी लेकिन भारतीय टीम 4 विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी। इसीलिए टी-20 मैचों की श्रृंखला का यह तीसरा और आखिरी मैच टाई घोषित कर दिया गया। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच जबकि सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
उल्लेखनीय है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होने वाला पहला टी-20 मैच बरसात के कारण रद्द हो गया था। दूसरा मैच माउंट मांगनुई खेला गया जिसे भारत ने 65 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली थी। आज जबकि तीसरा मैच टाई हो गया तो तीन टी-20 मैचों की श्रृखला भारत ने 1-0 से जीत ली। अब दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। इस श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार, 25 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
What's Your Reaction?