आटा 100 रुपए लीटर'..! इमरान चले राहुल की राह
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की कुर्सी जाने के बाद इमरान खान लगातार शहबाज शरीफ सरकार को घेरने में लगे रहते हैं। लेकिन, इसके चक्कर में वे भारत के राहुल गांधी की तरह बोलना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ और जाते हैं। इन हालात में अवाम के बीच उनका मजाक भी खूब बनता है।
इमरान हर छोटी-छोटी बात को वे पाकिस्तानी अवाम को पूरे विस्तार से समझाते हैं। लेकिन, कई बार इस चक्कर में वे कनफ्यूज भी हो जाते हैं। हाल ही में इसका एक और नमूना देखने को मिला है। इमरान खान हाल ही में एक संबोधन के जरिए देश में आटा-दाल का हिसाब जनता को बता रहे थे। इस दौरान उन्होंने कह दिया कि कराची में आटा 100 रुपए लीटर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भारत में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी आटा को लीटर में बिकने की बात कह गये थे।
इमरान भले ही लीटर और किलो में कनफ्यूज हो गए हों लेकिन ट्विटर पर लोगों को उनका मजाक बनाने का मौका मिल गया। लोगों ने उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए। कई लोगों ने मजाक बनाते हुए कहा कि इमरान बोतल में आटा खरीदने जाते हैं। इमरान ने गुरुवार को अपने संबोधन में जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में खराब राजनीतिक हालात से निपटने का एक मात्र यही तरीका है।
महंगाई के लिए तैयार रहे जनता
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं और मीडिया के खिलाफ मुकदमा किया जा रहा है। फांसीवादी नीति के साथ स्थिरता नहीं आ सकती है। उन्होंने पाकिस्तान की जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे और भी ज्यादा महंगाई के लिए आपको तैयार रहना चाहिए।
What's Your Reaction?