राजस्थान में सोचा समझा दांव: भाजपा की पहली लिस्ट में 15 सीटों पर किन्हें मिला मौका!
<p>लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट का एलान कर दिया है। पहली लिस्ट में भाजपा ने राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं। वैसे पूरे देश में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।</p>
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों ने अपने हथियार पैने कर लिए हैं। भाजपा ने 2 मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। वैसे पूरे देश में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शुक्रवार देर रात 11 बजे से शुरू होकर तड़के 3.30 बजे तक केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक चली थी। आज 15 सीटों के नाम का एलान किया गया है।
राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम
1- बीकानेर - अर्जुन राम मेघवाल
2- चूरू - देवेंद्र झाझड़िया
3- सीकर - सुमेधानंद सरस्वती
4- अलवर - भूपेंद्र यादव
5- भरतपुर - रामस्वरूप कोली
6- नागौर - ज्योति मिर्धा
7- पाली - पीपी चैधरी
8- जोधपुर - गजेंद्र सिंह शेखावत
9- बाड़मेर - कैलाश चैधरी
10- जालौर - लुंबाराम चैधरी
11- उदयपुर - मन्नालाल रावत
12- चित्तौड़गढ़ - सीपी जोशी
13- झालावाड़-बारां -दुष्यंत सिंह
14- कोटा - ओम बिरला
15- बांसवाड़ा - महेंद्रजीत सिंह मालवीय
राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा - सीपी जोशी
दौसा में मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें जीतेगी।
राजस्थान में होता रहा है ऐसा प्रयोग
राजस्थान की कुल 25 लोकसभा सीटें है, जिनमें से 3 सीटें एसटी और चार सीटें एससी के लिए आरक्षित है। 2019 में कांग्रेस ने सामान्य वर्ग की दो सीटों पर आदिवासी नेताओं को चुनाव में उतारा। इसके अलावा सामान्य वर्ग की 18 में से करीब 8 से 12 सीटें पिछड़े वर्ग को मिलती रही है। वहीं सामान्य वर्ग को 8 से 10 सीटों पर मौका मिलता रहा है। कांग्रेस ने 2009, 2014 व 2019 में इसी तरह की सोशल इंजीनियरिंग के तहत टिकट बांटे थे।
What's Your Reaction?