देश में पहली महिला जिसमें मिले मंकीपॉक्स के लक्षण

NULL

देश में पहली महिला जिसमें मिले मंकीपॉक्स के लक्षण
04-08-2022 - 02:23 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली में बुधवार, 3 अगस्त को नाइजीरिया की 31 वर्षीय महिला में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद दिल्ली में इस बीमारी के संक्रमितों की संख्या बढक़र चार हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में वह पहली महिला है जिसमें मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंकीपॉक्स संक्रमण में बुखार हो जाता है और हाथ पर घाव हो जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि महिला को बुखार है और उसके हाथ में घाव हैं और उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसका नमूना जांच के लिये भेजा गया था और बुधवार को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। बताया गया है कि हाल ही में उसकी किसी विदेश यात्रा की जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।