Election 2023 : 'हर तीन साल पे आता है पीएम बनने का सपना ,आयाराम -गयाराम करने वाले नीतीश  कुमार को' , अमित शाह ने नीतीश कुमार पे साधा निशाना 

<p><em>Election 2023 :&nbsp;गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस, राजद और बिहार के मुख्यमंत्री पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें हर तीन साल पर प्रधानमंत्री बनने का सपना आता है। नीतीश कुमार&nbsp;तेजस्वी यादव को कब मुख्यमंत्री बनाएंगे, उसकी तिथि उन्हे बतानी चाहिए।&nbsp;</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Election 2023 : 'हर तीन साल पे आता है पीएम बनने का सपना ,आयाराम -गयाराम करने वाले नीतीश  कुमार को' , अमित शाह ने नीतीश कुमार पे साधा निशाना 
27-02-2023 - 01:01 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बिहार के वाल्मीकिनगर में जैन साहू उच्च विद्यालय प्रांगण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए। अमित शाह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जदयू से अधिक सीटें यहां की जनता ने दी थी, उसके बावजूद हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, क्योंकि हमने वादा किया था। 

Election 2023 : लालू यादव की गोदी में बैठे नीतीश कुमार 
2024 में फिर मोदी आने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश ने लालू के बेटे को सीएम बनाने का वादा किया है लेकिन नीतीश तारीख नहीं बता रहे हैं। लोकतंत्र में पारदर्शिता होनी चाहिए | लेकिन,नीतीश को हर तीन साल में पीएम बनने का सपना आता है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जिस कांग्रेस के खिलाफ लड़े। नीतीश ने जिस जंगलराज के खिलाफ लड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई, उन्हीं जंगल राज के प्रणेता लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गए हैं।

यह भी पढ़ें: किसानों का इंतजार खत्म... किसान निधि की 13वीं किस्त आज जारी करेंगे पीएम मोदी, आठ करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा

6 मंत्रियों में से दो गिरफ्तार, सीएम के पास महकमा नहीं... अब किसके भरोसे दिल्ली सरकार..!

Election 2023 : लालू और नीतीश की पार्टी का मेल तेल और पानी जैसा 
राजद तेल है तो जदयू पानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा में नीतीश कुमार ने राजद और कांग्रेस से मिलकर बिहार का बंटाधार कर दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें पीएम बनने का झुनझुना पकड़ाया है, उनके लिए नया विमान भी खरीद रहे हैं, लेकिन केंद्र में जगह खाली नहीं ह। 
उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि नीतीश कुमार आया राम-गया राम बहुत कर लिए हैं, अब भाजपा के दरवाजे उनके लिए हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जदयू और राजद गठबंधन को पानी और तेल जैसा बताते हुए कहा कि जिस प्रकार तेल और पानी कभी नही मिलता उसी प्रकार यह गठबंधन है। 

यह भी पढ़ें : RRR की टीम अमेरिका में भी गाड़ आयी झंडे, हॉलीवुड क्रिटिक्स अवॉर्ड के तीन अवार्ड किये अपने नाम

'हेरा फेरी 3' में ये एक्टर एक बार फिर अपनी कॉमेडी से करेंगे दर्शकों को लोटपोट लेकिन विलेन के किरदार में..!

उन्होंने दावा करते कहा कि केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी तब बिहार को सिर्फ 50 हजार करोड़ रुपये दिए थे, नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2014 से 19 तक 1 लाख 9 हजार करोड़ बिहार को दिए। उन्होंने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैं तो मोदी का हिसाब लेकर आया हूं,अगर आप में साहस है तो राजद और कांग्रेस का हिसाब जनता के सामने रखें।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।