RRR Movie : RRR की टीम अमेरिका में भी गाड़ आयी झंडे, हॉलीवुड क्रिटिक्स अवॉर्ड के तीन अवार्ड किये अपने नाम

<p><em>RRR Movie :&nbsp;बाहुबली फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर दुनिया भर में अपने नाम से झंडे&nbsp;गाड़&nbsp;रही है। आरआरआर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स अवॉर्ड 2023 में बड़ा सम्मान हासिल किया है। फिल्म को बेस्ट एक्शन, बेस्ट फिल्म और बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड्स मिले हैं।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

RRR Movie : RRR की टीम अमेरिका में भी गाड़ आयी झंडे, हॉलीवुड क्रिटिक्स अवॉर्ड के तीन अवार्ड किये अपने नाम
27-02-2023 - 12:09 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

RRR Movie : राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर, साउथ फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म अमेरिका के Golden Globe Awards में पहले ही हिस्सा लेकर बड़ा सम्मान पा चुकी है। फिल्म के गाने Naatu Naatu को यहां बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में सम्मानित किया गया था। इसके बाद अब RRR Movie ऑस्कर की रेस में हैं। जिसमें हिस्सा लेने के लिए फिल्म की टीम इन दिनों अमेरिका गई हुई है। इससे पहले फिल्म आरआरआर का अमेरिका में जबरदस्त प्रमोशन हो रहा है। इतना ही नहीं, हाल ही में अमेरिका के एक और बड़े फिल्म अवॉर्ड हॉलीवुड क्रिटिक्स अवॉर्ड्स 2023 में आरआरआर को बड़ी सफलता मिली है। 

RRR Movie ने एचसीए 2023 में हासिल हुए 3 बड़े सम्मान
अमेरिका में आयोजित हुए हॉलीवुड के बेस्ट क्रिटिक्स अवॉर्ड्स 2023 में आरआरआर ने तीन बड़े सम्मान हासिल किए हैं। इस फिल्म को यहां बेस्ट फिल्म, बेस्ट इंटरनेशल फिल्म और फिल्म के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में सम्मानित किया गया है। जिसके बाद निर्देशक एसएस राजामौली और राम चरण समेत फिल्म की टीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इतना ही नहीं, इस सम्मान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर एक्टर राम चरण ने लिखा, 'एसएस राजामौली और एमएम कीरवानी गारू के साथ हॉलीवुड क्रिटिक्स अवार्ड्स में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित हूं। आज रात टीम RRR के रूप में हमें जो पहचान मिली, उस पर मुझे गर्व है। मुझे एक प्रेजेंटर और एंजेला बैसेट के साथ रखने के लिए धन्यवाद, मैं आपके साथ अपनी सेल्फी का इंतजार कर रहा हूं।' राम चरण की ये पोस्ट आप यहां देख सकते हैं। 

कब आएगा ऑस्कर 2023 का नंबर ?
अब दर्शकों को इंतज़ार है अगली खुशखबरी का। निर्देशक एसएस राजामौली स्टारर राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर की अगली मंजिल अब ऑस्कर्स में इंडियन सिनेमा के नाम का झंडा बुलंद करना है। ऑस्कर्स में भी फिल्म आरआरआर को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस अवॉर्ड शो का आयोजन 13 मार्च को होना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।