अब जदयू मुक्त बनेगा बिहार, होने वाला है बड़ा खेला..!

अब जदयू मुक्त बनेगा बिहार, होने वाला है बड़ा खेला..!
04-09-2022 - 10:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मणिपुर के जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद जदयू और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मणिपुर में जदयू के विधायकों के भाजपा में शामिल कराए जाने के बाद भाजपा पर भडक़े हैं तो भाजपा ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार कहते हैं किसी पार्टी के जीतने वाले विधायकों या सांसदों को अपनी तरफ लेना लोकतंत्र का हनन है, ऐसा कर वे खुद को और लालू यादव को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

मणिपुर में जदयू विधायकों के भाजपा में शामिल होने से गदगद सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर जवाबी हमला बोलते हुए ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल के बाद मणिपुर भी जदयू मुक्त हो गया है। बहुत जल्द लालूजी बिहार को भी जदयू मुक्त कर देंगे। दरअसल भाजपा से अलग होकर लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।