‘फ्री दवा, फ्री इलाज, फ्री इंश्योरेंस, फ्री बिजली...’ के बाद गहलोत ने दी फोन चार्ज रखने की दी सलाह
<p><em><strong>मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पहले ट्वीट से सियासी गलियारे से लेकर आम जनता तक के बीच ये चर्चा शुरू हो गई कि आखिर प्रदेशवासियों को क्या मिलने वाला है? अब उनके दूसरे ट्वीट ने भी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।</strong></em></p>
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए कहा था कि फिर खुलेगा पिटारा, चमकेगा नया सितारा। इस ट्वीट के चर्चें अभी थमे भी नहीं थे कि एक और नया ट्वीट आया है, इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अपने फोन को चार्ज रखें।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव से पहले जल्द ही बड़ी घोषणा कर सकते हैं। राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि क्या मिलने वाला है और इस ट्वीट का क्या मतलब है। चर्चा इस बात की भी है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता के फायदे वाली एक के बाद एक घोषणा करते जा रहे हैं। फ्री दवा, फ्री इलाज, फ्री इंश्योरेंस, फ्री बिजली के बाद अब और भी कुछ नया आने वाला है।
चुनाव से पहले बड़ी सौगातों की संभावना
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार अपने जादुई पिटारे से राजस्थान की जनता को चुनाव से पहले सौगात दे रहे हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले वह एक बार फिर कई बड़ी घोषणाएं करने की संभावना है। मुख्यमंत्री के ट्वीट के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कार्यक्रमों से अधिक से अधिक राजस्थानी लाभान्वित हों।
मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले बजट से लगातार एक बात अपनी लगभग सभी जनसभाओं में दोहरा रहे हैं। ‘मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा’। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि जनता के हित में उनसे जो भी मांग की गई हैं, उन्हें वो पूरा करने में पीछे नहीं हटे हैं। इसके अलावा सभी विधायकों और मंत्रियों को उन्होंने जनता के हित के लिए योजनाएं बनाने और उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव कोशिश की है।
What's Your Reaction?