हिंसा की आग में तीन दिनों से क्यों जल रहा है फ्रांस ...? देशभर में 45,000 पुलिसकर्मी तैनात
<p>पूरे फ़्रांस में स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे से सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया गया है, क्योंकि लगातार तीसरे दिन भी हिंसा जारी है। हिंसा और आगजनी की घटनाओं में अब तक दो हज़ार गाड़ियां जलाई जा चुकी हैं,और 492 घरों को नुकसान पहुंचा है।क्याचल रहा है फ्रांस में और क्यों भड़कगयी है हिंसा ;जानें पूरा हाल</p>
दरअसल फ्रांस में एक 17 साल के लड़के की पुलिस की गोलीबारी में मौत के बाद यहाँ हिंसा भड़क गयी है ।
फ्रांस में क्यों हो रही हिंसा
27 जून को फ्रांसीसी पुलिस ने सुबह नौ बजे ट्रैफिक जांच के दौरान कार से जा रहे 17 साल के नाहेल एम नाम के लड़के को गोली मार दी। यह हादसा फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर नानटेरे में हुआ। पहले पुलिस ने दावा किया कि कार के टायर पर फायर करने के दौरान चालक को गोली लगी, हालांकि बाद में वायरल हुए वीडियो ने पुलिस को कार के दरवाजे से गोली चलाते हुए दिखाया। इस घटना के बाद सबसे पहले पेरिस में हिंसक विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हुई, जिसने पूरे फ्रांस को चपेट में ले लिया।
मैक्रॉन ने ठहराया सोशल मीडिया को ज़िम्मेदार
एल मैस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अशांति फैलाने के लिए सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि कुछ प्रदर्शनकारी किशोर की मौत का फायदा उठा रहे हैं।फ्रांसीसी नेता ने माता-पिता से भी अपने बच्चों को घर पर रखने का आह्वान किया है क्योंकि विरोध प्रदर्शन कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।
कौन था नाहेल एम
नाहेल एम अल्जीरियाई मूल का फ्रांसीसी शरणार्थी था। वह टेकअवे डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था और रग्बी लीग खेलता था। वह अपनी मां का इकलौता बच्चा था। नाहेल के पिता का कोई पता नहीं है। नाहेल ने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की, हालांकि वह इलेक्ट्रीशियन बनने की ट्रेनिंग ले रहा था। इसके लिए घर से कुछ ही दूरी पर सुरेसनेस के एक कॉलेज में उसका दाखिला कराया गया था। कॉलेज में उनकी उपस्थिति का रिकॉर्ड खराब था। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था लेकिन पुलिस उसे जानती थी ।
क्या कहा नाहेल की माँ ने
गोलीबारी के बाद अपने पहले मीडिया साक्षात्कार में, नाहेल की मां, मौनिया ने फ़्रांस 5 टेलीविज़न को बताया: “मैं पुलिस को दोष नहीं देती। मैं एक व्यक्ति को दोषी मानता हूं: जिसने मेरे बेटे की जान ले ली।"
What's Your Reaction?