मैं एक साल नहीं हर युग का इंडियन '... इंडियन ऑफ द ईयर 2023 अवॉर्ड मिलने पर बोले बादशाह
<p>शाहरुख खान को इंडियन ऑफ द ईयर 2023 अवॉर्ड मिला है। उन्होंने पिछले साल तीन लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी। ऐसे में अब शाहरुख खान को जिस अवॉर्ड से नवाजा गया है। वह मिलने के बाद किंग खान खुद भावुक हो गए। उन्होंने ऐसे स्पीच दी कि वहां सुनने वाले भी भावुक हो गए ।</p>
बादशाह ने दी भावुक स्पीच
बता दें, शाहरुख खान को CNN-न्यूज 18 इंडियन ऑफ दी ईयर 2023 अवॉर्ड दिया गया है। इस शो के दौरान शाहरुख खान ने कई बड़े राज खोले। उन्होंने सबसे पहले कहा, मैं कुछ अजीब बोलने वाला हूं, मैंने अपनी स्पीच लिखकर रखी हुई है और इसे तीन से चार बार चेक भी किया है। ताकि मैं कुछ गलत न बोल दूं। अगर मैं ऐसा करता हूं तो मुझे बताया भी जाता है लेकिन मैं फिर भी यह कहना चाहूंगा कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं इंडियन ऑफ द ईयर हूं। मुझे लगता है कि मैं अब तक जितने साल बीते हैं उन सभी का इंडियन (ऑफ द ईयर) रहा हूं और आने वाले हर साल का इंडियन रहूंगा। मुझे सच में लगता है कि मैं हर युग का इंडियन हूं।'
फैंस को कहा थैंक्यू
इसके आगे उन्होंने कहा, ‘मैं यहां मौजूद हर किसी को और टीवी पर मुझे देखने वाले सभी लोगों को थैंक्यू कहना चाहता हूं। आप लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को खूब प्यार दिया है और आगे भी ऐसे ही देते रहें। इसलिए मैं आपके सामने नतमस्तक हूं।
उन्होंने कहा, ‘आपमें से बहुत सारे लोग मेरी फिल्में देखने आए। आप में से कुछ को शायद ये पसंद भी न आई हों, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अंदर से आप मेरा और मेरे परिवार का समर्थन करने के लिए वहां आए होंगे। मैं आपको नमन करता हूं और मेरे परिवार को खुशियों से नवाजने और मुझे एक बार फिर स्टार बनाने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।’’
बता दें कि शाहरुख ने इस साल 3 हिट फिल्में दी हैं। ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’। इस अवार्ड शो में शाहरुख भावुक भी हो गए।
What's Your Reaction?