Britain New PM : ब्रिटेन की नयी प्रधानमंत्री बनीं लिज ट्रस, मंगलवार को शपथ
<p>Britain New PM : </p>
लिज ट्रस Britain PM पद का चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनाक को इस चुनाव में हराया। अब मंगलवार, 6 सितंबर को ब्रिटेन की महारारानी एलिजाबेथ द्वितीय उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी और पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन उन्हें सत्ता हस्तांतरण की औपचारिकता को पूरी करेंगे। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लिज ट्रस ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कार्यालय और निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट की कमान संभालेंगी। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती लगातार सिमट रही ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, ऊर्जा की कीमतों पर काबू पाने और पार्टी में आए दरार को भरने की है।
आमतौर पर ब्रिटेन के आम चुनाव जीतने वाली पार्टी का नेता ही प्रधानमंत्री चुना जाता है और ब्रिटेन की संवैधानिक प्रमुख होने कारण ब्रिटेन की महारानी उसे शपथ दिलाती रही हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने कार्यकाल के मध्य में ही पद से त्यागपत्र दे दिया था यही वजह है कि ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी ने बहुमत होने के कारण अपने नये नेता का चुनाव करवाया। इस तरह उन्हें कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने चुना है। बोरिस जॉनसन के कार्यकाल में विदेश विभाग का जिम्मा संभाल चुकीं लिज ट्रस अब जॉनसन के बचे हुए कार्यकाल तक ही प्रधानमंत्री बनी रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को 10 डाउनिंग स्ट्रीट सरकारी निवास के तौर पर मिलता है। यहां प्रधानमंत्री का कार्यकारी कार्यालय भी है जहां वे बैठकों के अतिरिक्त दिन-प्रतिदिन के काम पूरे करते हैं। वर्ष 1735 ईस्वी से 10 डाउनिंग स्ट्रीट को पीएम हाउस के तौर पर उपयोग में लाया जाता रहा है लेकिन बोरिस जॉनसन मकान नंबर 11 में रहने के तौर पर चुना था। यह 10 के मकान की अपेक्षा में काफी बड़ा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री का एक आधिकारिक निवास बकिंघमशायर में चेकर्स में होता है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री का वेतन 164,080 पाउंड (करीब 15058516 रुपये) है। इसमें 84,144 पाउंड (7722354 रुपये) सांसद के तौर पर और बाकी का 79,936 (7336162 रुपये) पाउंड प्रधानमंत्री पद के लिए दिया जाता है।
What's Your Reaction?